गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘हमें मौका मिला तो इंडिया को…’एशियन गेम्स 2026 से पहले पाकिस्तान के हेड कोच ने भारत को लेकर दिया विवादित बयान​ | Hyundai Bayon की ग्लोबल एंट्री का काउंटडाउन शुरू, 12 अक्टूबर को डेब्यू के बाद भारत में दस्तक​ | उस रात मैं सोया नहीं…संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर कोच गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे…’, यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे पर बड़ा खुलासा, केबिन में बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर​

Noida News: दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर एसी बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. इस हादसे में जिंदा जले 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत के पीछे ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही की बात सामने […]

Noida News: दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर एसी बस में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. इस हादसे में जिंदा जले 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत के पीछे ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही की बात सामने आई है. यात्री सुनील कुमार की तहरीर पर जेवर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है.

FIR के मुताबिक, बस में करीब 3035 यात्री सवार थे. रात करीब 11:30 बजे जब बस जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 33वें किलोमीटर के पास पहुंची, तो केबिन की ओर से इंजन से जलने की तेज बदबू आने लगी. यात्रियों ने जब चालक और परिचालक को खतरे से आगाह करते हुए बस रोकने की विनती की, तो उन्होंने इसे बेहद गैरजिम्मेदाराना ढंग से खारिज कर दिया. आरोपी हंसते रहे और बीड़ीसिगरेट पीते हुए सवारियों को धमकाने लगे कि “ऐसी बदबू आती रहती है, मरना है तो मरो, बस नहीं रोकेंगे”.

लपटें उठीं तो मची भगदड़, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

लापरवाही के कुछ ही मिनटों बाद ड्राइवर सीट के पास से अचानक आग की भयानक लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरी बस में काला धुआं भर गया. चश्मदीद यात्री रिंकी राजपूत ने बताया कि जब उनकी आंख खुली तो चारों ओर धुआं था और लोग बाहर निकलने के लिए एकदूसरे को धक्का दे रहे थे. यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि, धुएं और आग के कारण 9 लोग अंदर ही फंसे रह गए और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई.

दो मृतकों की हुई पहचान, घायल अस्पताल में भर्ती

अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों में से दो मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है. एक देवेंद्र भारद्वाज निवासी हिसार . इनकी पत्नी रेखा भारद्वाज गंभीर रूप से झुलसी हैं और आरोग्य अस्पताल में उनका इलाज जारी है. दूसरे हरिशरण गुप्ता निवासी उरई . अन्य मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जेवर पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं.

5 दमकल गाड़ियों ने 45 मिनट में बुझाई आग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जांच में एसी में स्पार्क होने के बाद इंजन के मोबिल/लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने की आशंका जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के आश्रितों को 22 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY