सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: 8 दिन पहले पिता की मौत, अब मां-बेटे को अवैध खनन के डंपर ने कुचला… अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे दोनों​

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवैध मिट्टी खनन और तेज रफ्तार डंपरों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मांबेटे को कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सबसे […]

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अवैध मिट्टी खनन और तेज रफ्तार डंपरों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मांबेटे को कुचल दिया. दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सबसे दुखद बात यह है कि महज आठ दिन पहले ही परिवार के मुखिया की मौत हुई थी और मांबेटा उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए निकले थे. इस हादसे ने परिवार को दूसरा बड़ा सदमा दे दिया है.

जानकारी के मुताबिक, जैदपुर थाना क्षेत्र के पारादीपू गांव निवासी शर्मावती अपने बेटे सर्वेश चंद्र वर्मा के साथ सोमवार को बाइक से हैदरगढ़ स्थित औसानेश्वर घाट जा रही थीं. आठ दिन पहले ही सर्वेश के पिता शिव कुमार वर्मा का निधन हुआ था. सोमवार को मांबेटे उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए घर से निकले थे. दोनों अभी कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि मिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई.

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने अवैध खनन और पुलिसप्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े किए. मृतका के बेटे महेश चंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिसप्रशासन के संरक्षण में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. दिनरात मिट्टी लदे डंपर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती. महेश चंद्र वर्मा का आरोप है कि हादसे के बाद एक के बाद एक तीन डंपर शवों के ऊपर से निकल गए और मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही. परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पहले भी हो चुके हैं डंपरों से हादसे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में मिट्टी लदे डंपरों से होने वाले हादसों को लेकर पहले भी शिकायतें और सवाल उठते रहे हैं. इसके बावजूद तेज रफ्तार वाहनों और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगने से लोगों में नाराजगी है. खनन गतिविधियों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हादसे में शामिल डंपर और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं, नवाबगंज के तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह का पक्ष भी इस मामले में सामने आया है. अब देखना होगा कि प्रशासन परिजनों के आरोपों की जांच कर अवैध खनन और डंपरों के संचालन पर क्या कार्रवाई करता है. फिलहाल एक ही परिवार में आठ दिन के भीतर तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY