नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चाओं में बनीं हुई है। फिल्म में साई पल्लवी के एक्शन सीन को लेकर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। वहीं, फिल्म इस समय काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

इस बीच, टीवी की चर्चित ‘सीता’ यानी दीपिका चिखलिया ने भी साई पल्लवी के एक्शन सीन्स पर अपनी राय दी है।
साई के एक्शन सीन्स पर क्या बोलीं दीपिका?
हाल ही में दीपिका ने ‘फ्री प्रेस जर्नल’ से बातचीत में बताया कि उन्होंने साई पल्लवी का यह एक्शन सीन इंस्टाग्राम पर देखा है।
अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं। मुझे वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास की रामायण याद है। हमारी रामायण में भी ज्यादातर इन्हीं का हिस्सा था। लेकिन मुझे याद नहीं आता कि इनमें कहीं भी इस तरह के सीन दिखाए गए हों। हालांकि, हमारे देश में 300 से ज्यादा रामायण हैं और हर कहानी एकदूसरे से थोड़ी अलग है। हो सकता है कि फिल्म के मेकर्स ने किसी दूसरी रामायण से यह हिस्सा लिया हो, जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।’
क्या दीपिका चिखलिया ने देखी ‘रामायण’?
बातचीत के दौरान दीपिका से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ देख ली है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, अभी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है। वह अगले हफ्ते इसे देखने जाएंगी।
दीपिका ने कहा कि वह दिवाली के बाद फिल्म देखने का प्लान बना रही हैं। उन्हें पूरा भरोसा है फिल्म काफी भव्य होगी।
फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ का निर्माण ‘प्राइम फोकस स्टूडियो’ और यश की कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।