शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अब हर नई कार में मिलेंगे सेफ्टी के खास फीचर्स? सरकार ने ADAS को लेकर बनाया बड़ा प्लान​ | फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी! ‘वीबी-जी राम जी’ में धांधली रोकने आया NMMS ऐप का एडवांस वर्जन​ | एक ही लड़के के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां… प्रेमिका ने प्रेमी की सहेली की काट दी नाक, सामने आई ये वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP से लेकर राजस्थान तक बारिश… उत्तराखंड-हिमाचल में होगी बर्फबारी, जानें दिल्ली समेत 15 राज्यों के हाल​

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की विदाई के बाद भी बरसात का सिलसिला अभी कई राज्यों में थमा नहीं है. दक्षिण भारत के राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. वहीं उत्तर और पूर्वी राज्यों में सुबहशाम ठंड का अहसास होने लगा है. पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर में […]

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की विदाई के बाद भी बरसात का सिलसिला अभी कई राज्यों में थमा नहीं है. दक्षिण भारत के राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. वहीं उत्तर और पूर्वी राज्यों में सुबहशाम ठंड का अहसास होने लगा है. पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है.

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जोकि डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. इसी बीच मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है. इसके साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है. आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. अधिकतम 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में कल भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

यूपी में आज बारिश और ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है. सुबहशाम के समय हल्की पड़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर झमाझम बरसात हो सकती है. आज पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिल सकती है. ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है. इससे ठंड में इजाफा हो सकता है. 28 अक्टूबर से पूर्वी यूपी में मौसम बदल सकता है और बेमौसम बारिश का एक दौर शुरू हो सकता है. बिहार में सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है.

राजस्थान में बारिश तो एमपी में गिरेगा पारा

झारखंड में शनिवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आज एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने, मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. एमपी में अगले 4 दिन तक कहीं भी आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. तापमान में गिरावट होने का अनुमान है.

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

ओडिशा के 20 जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवा की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में आज भारी बरसात होने की संभावना है. कर्नाटक में मध्य बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश में भी बारिश देखने को मिल सकती है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 27 और 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

उत्तराखंड में आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहींकहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में आज और कल बारिशबर्फबारी होने के आसार हैं. जम्मूकश्मीर में भी आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY