शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अब हर नई कार में मिलेंगे सेफ्टी के खास फीचर्स? सरकार ने ADAS को लेकर बनाया बड़ा प्लान​ | फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी! ‘वीबी-जी राम जी’ में धांधली रोकने आया NMMS ऐप का एडवांस वर्जन​ | एक ही लड़के के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां… प्रेमिका ने प्रेमी की सहेली की काट दी नाक, सामने आई ये वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक ही लड़के के लिए भिड़ गईं दो लड़कियां… प्रेमिका ने प्रेमी की सहेली की काट दी नाक, सामने आई ये वजह​

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग महिला थाने में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ही युवक के पीछे दो युवतियां आपस में भिड़ गईं. गर्दनीबाग थाने के परिसर में ही कथित प्रेमिका ने प्रेमी की बचपन की दोस्त की नाक पर दांत से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया. घायल […]

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग महिला थाने में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ही युवक के पीछे दो युवतियां आपस में भिड़ गईं. गर्दनीबाग थाने के परिसर में ही कथित प्रेमिका ने प्रेमी की बचपन की दोस्त की नाक पर दांत से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया. घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है. पुलिस इस हाईवोल्टेज ड्रामे और विवाद की असल वजह का पता लगाने में जुट गई है.

मामले की जड़ में अरवल निवासी एक युवक है, जो मसौढ़ी के एक सरकारी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है. एक युवती का आरोप है कि उसका युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था. प्रेमिका ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जरूरत बताकर करीब दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए. जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकरने लगा. शुक्रवार को विवाद बढ़ने पर युवक खुद ही प्रेमिका के साथ गर्दनीबाग महिला थाने पहुंचा था.

थाने में पहुंची बचपन की दोस्त, रेलवे ट्रैक की तरफ भागी प्रेमिका

थाने में सुनवाई चल ही रही थी कि तभी युवक की बचपन की दोस्त अपने भाई के साथ वहां पहुंच गई. प्रेमिका का आरोप है कि युवक की दोस्त और उसके भाई ने उसके खिलाफ झूठा आवेदन देने की बात कहकर उसे डराया और धमकाया. आक्रोश और तनाव में आकर प्रेमिका आत्महत्या करने की बात कहते हुए पास के यारपुर रेलवे लाइन की तरफ दौड़ पड़ी. इसी बीच बीचबचाव करने आई युवक की दोस्त पर प्रेमिका ने हमला कर दिया और दांतों से उसकी नाक काट ली, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई.

दोस्त बोली ‘ब्लैकमेल कर रही थी प्रेमिका’, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद दोनों पक्षों के अपनेअपने दावे सामने आए हैं. घायल युवती ने बताया कि युवक उसका बचपन का दोस्त है और प्रेमिका उसे फर्जी मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही थी. वह सिर्फ अपने दोस्त की मदद करने पहुंची थी. गर्दनीबाग महिला थानेदार के अनुसार मारपीट में युवती की नाक पर चोट आई है. फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY