उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान का बयान सामने आया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश को फिर से उसी ‘गुंडा राज’ और खौफ के दौर में ले जा रही है, जब महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता था.

राजधानी पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘मुझे नहीं पता कि ‘इंडिया’ गठबंधन में कौन कितनी सीटों का दावा कर रहा है, या वे कोई दावा कर भी रहे हैं या नहीं. मैंने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आज जब मैं विपक्ष को देखता हूं, तो पाता हूं कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी पूरी तरह से दब गई है. वहीं, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश को फिर से उसी ‘गुंडा राज’ और खौफ के दौर में ले जा रही है, जब महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता था’.
#WATCH | Patna, Bihar | On INDIA alliance in UP for Assembly polls, Union Minister Chirag Paswan says, “I don’t know who is claiming how many seats in the INDI alliance or if they are claiming any at all. I have done my own preparations. Today, when I look at the Opposition, where a national party like Congress is completely suppressed and SP is heading back towards the same ‘goonda raj’ and terror that Uttar Pradesh once had, where women found it difficult to even step out of their homes. Today, SP and its leaders are trying their best to take us back to that same era through various alliances under the name of ‘PDA’. Yesterday they were talking about making Dalits powerful. Who actually contributed to making Dalits powerful? They should remember those names, and remember the parties that have only ever exploited and tormented Dalits and people from marginalised communities. The people of Uttar Pradesh know very well that during their rule, parties like Congress and SP did this. I believe the people of UP will accept the NDA leadership once again. The Lok Janshakti Party is definitely moving forward with our expansion. I hope the way the public supported my party in states we will get one in Uttar Pradesh too.”
— ANI November 16, 2026
‘दलितों और वंचित समुदायों के लोगों का शोषण किया’
चिराग पासवान ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी और उसके नेता ‘PDA’ के नाम पर अलगअलग गठबंधन बनाकर हमें उसी पुराने दौर में वापस ले जाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा ‘कल वे दलितों को सशक्त बनाने की बात कर रहे थे. असल में दलितों को सशक्त बनाने में किसने योगदान दिया है? उन्हें उन नामों को याद रखना चाहिए, और उन पार्टियों को भी याद रखना चाहिए जिन्होंने हमेशा दलितों और वंचित समुदायों के लोगों का शोषण किया है और उन्हें सताया है’.
‘जनता फिर NDA के नेतृत्व को स्वीकार करेगी’
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस और समाजवादी जैसी पार्टियों ने अपने शासनकाल में यही सब किया था. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर NDA के नेतृत्व को स्वीकार करेगी.
‘मेरी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी समर्थन मिलेगा’
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यह भी कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी अपने विस्तार की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से जनता ने अन्य राज्यों में लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन किया है, वैसा ही समर्थन हमें उत्तर प्रदेश में भी मिलेगा.