रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली से लूटा ट्रक नोएडा में मिला, थाने ले आने में हुई देरी तो चालक फरार; 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड​

Noida News: नोएडा में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. फेज2 थाने में तैनात छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामला दिल्ली से लूटे गए एक ट्रक की बरामदगी से जुड़ा है. यह ट्रक नोएडा के […]

Noida News: नोएडा में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. फेज2 थाने में तैनात छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मामला दिल्ली से लूटे गए एक ट्रक की बरामदगी से जुड़ा है. यह ट्रक नोएडा के फेज2 थाना क्षेत्र में मिला था, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते उसे थाने में दाखिल करने की प्रक्रिया में देरी हुई. इसी दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया.

एसओजी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने जिन छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, उनमें दो उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी शामिल हैं. निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विकास कुमार, मुख्य आरक्षी जुबेर रिजवी, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार और आरक्षी मुकेश व आयुष के नाम शामिल हैं.

ये भी पढे़ं

बताया जा रहा कि करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली से लूटा गया ट्रक फेज2 थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला था. पुलिस ने ट्रक को बरामद तो कर लिया, लेकिन उसे थाने में दाखिल करने की कार्रवाई में देरी हुई. इसी दौरान ट्रक का चालक फरार हो गया. मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठे.

लापरवाही पर डीसीपी ने लिया एक्शन

मामले की जानकारी मिलने के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने इसे गंभीरता से लिया. शुरुआती स्तर पर सामने आई लापरवाही के आधार पर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

चालक के फरार होने की भी जांच

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. इसमें यह पता लगाया जाएगा कि ट्रक को थाने में दाखिल करने में देरी क्यों हुई और चालक किन परिस्थितियों में मौके से फरार हुआ. साथ ही इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. डीसीपी की कार्रवाई को पुलिस विभाग में लापरवाही के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY