शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Rishabh Pant ने रचा इतिहास, Ben Stokes को पछाड़ WTC में जड़े रिकॉर्ड 89 छक्के​ | Lucknow BJP leader Missing Case: 39 दिन से लापता लखनऊ के BJP नेता का सुराग नहीं, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक पहुंची शिकायत​ | Delimitation 2026: परिसीमन से कैसे बदलेगा देश का सियासी नक्शा? अर्जुन राम मेघवाल ने मैप से समझाया सीटों का गणित, 543 से बढ़कर 816 हो सकती हैं सीटें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: अस्पताल सीज, फिर भी चलता रहा इलाज, अब प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप​

Chandauli Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश में चंदौली के नौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. नौगढ़ कस्बा स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई. वाराणसी में जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान गोलाबाद […]

Chandauli Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश में चंदौली के नौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. नौगढ़ कस्बा स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई. वाराणसी में जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान गोलाबाद निवासी अंजली, पत्नी सोनू भारतीय के रूप में हुई है. परिजनों ने अस्पताल के उपचार पर गंभीर सवाल उठाते हुए चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने मानकों और दस्तावेजों की कमी के चलते सीज किया था, वह महज दो दिन बाद दोबारा कैसे संचालित होने लगा? जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को आशीर्वाद हॉस्पिटल में अंजली का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के समय महिला की प्लेटलेट्स महज 58 हजार थी. 21 नवंबर को जांच में प्लेटलेट्स घटकर 30 हजार होने की बात सामने आई.

डॉक्टर ने बकरी का दूध पिलाने की सलाह दी थी

आरोप है कि पांच हजार रुपये देकर वाराणसी से प्लेटलेट्स मंगवाई गई और चढ़ाने के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई. परिजनों का यह भी दावा है कि अस्पताल के डॉक्टर सुजीत यादव ने दो दिन तक बकरी का दूध पिलाने की सलाह दी थी. इसके बाद महिला को वाराणसी ले जाया गया, जहां 27 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई, लेकिन इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल अस्पताल के संचालन को लेकर खड़े हो रहे हैं.

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, 26 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसी आशीर्वाद हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था. निरीक्षण में दस्तावेजों और निर्धारित मानकों में कमी मिलने पर अस्पताल को सीज किए जाने की कार्रवाई की गई थी. बावजूद इसके आरोप है कि महज दो दिन बाद अस्पताल फिर से संचालित होने लगा. आखिर सीज अस्पताल को दोबारा चलाने की अनुमति किसने दी?

अंजली की मौत ने स्वास्थ्य महकमे को कठघरे में खड़ा किया

क्या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी या फिर निगरानी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होती रही? नौगढ़ और चकिया क्षेत्र में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं. कथित चिकित्सकीय लापरवाही से महिलाओं की मौत के आरोपों के बीच अंजली की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य महकमे को कठघरे में खड़ा कर दिया है. परिजन निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

अब सवाल सिर्फ एक प्रसूता की मौत का नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था का भी है. आखिर कब तक मानकों को ताक पर रखकर अस्पताल संचालित होने के आरोप लगते रहेंगे? क्या अंजली की मौत की निष्पक्ष जांच होगी? क्या सीज अस्पताल के दोबारा संचालन की जिम्मेदारी तय होगी? या फिर यह मामला भी जांच और कार्रवाई के दावों के बीच दबकर रह जाएगा?

चंदौली से वीवेक पांडेय की रिपोर्ट

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY