Uma Bharti Lok Sabha Elections Ticket Statment Gwalior: अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने फिर एक बयान दिया है। जिसके बाद फिर उनकी चर्चा होने लगी हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर उमा भारती ने कहा कि ‘चुनाव लड़ना है या नहीं मैं तय करती हूं’, ‘किसकी औकात जो मुझे टिकट दे दे’।

सियासी गलियारों में फिर कयास शुरू
आपको बता दें अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के सवाल पर दो टूक कहा है कि किसी की औकात नहीं है जो उन्हें टिकट दे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव लड़ना है या नहीं, ये वो खुद तय करती हैं। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर कयासों के दौर शुरू हो गए हैं।
उनका जमाना पूरा हो गया
आपको बता दें उमा भारती हमेशा बयानबाजी के बाद चर्चाओं में आ जाती हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी एक विवादित बया दिया था। उस समय उन्होंने शराबबंदी को लेकर बयानबाजी की थी। आपको बता दें उमा भारती उत्तर प्रदेश के वृंदावन से भोपाल जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में ग्वालियर स्टेशन पर उन्होंनं मीडिया से चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। आपको बता दें यूपी में होने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में दरार के सवाल पर भी उमा भारती ने कहा कि सपा ने अपनी पांच सीटें घोषित कर दी हैं तो इससे हमें क्या फर्क पड़ने वाला है। हमें सरकार बनानी है, हमें चुनाव जीतना है। उनका जमाना पूरा हो गया है।
मुख्यमंत्री से खुश हूं
इसी दौरान उमा भारती ने मोहन सरकार से संतुष्टि के सवाल पर कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव से बहुत प्रसन्न और खुश रहती हैं। पर जब तक सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री का साथ नहीं देंगे, तब तक मुख्यमंत्री सफल नहीं हो पाएंगे। जैसा शराबबंदी में हुआ कि नीति तो बन गई, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने निगरानी नहीं की।