बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Gen Z में बढ़ा सेल्फ गिफ्टिंग का ट्रेंड, जान लें इससे क्या हो सकते हैं फायदे​

तोहफे सिर्फ पैसे से नहीं खरीदे जाते हैं, बल्कि इसमें देने वाले की भावनाएं भी शामिल होती हैं. खास मौकों पर उपहार देना एक तरह से भारतीय घरों में ट्रेडिशन है, लेकिन जेन Z के लिए त्योहारों पर उपहार देना अब केवल परंपरा तक सीमित नहीं रह गया है. यह अब सेल्फ लव से भी […]

तोहफे सिर्फ पैसे से नहीं खरीदे जाते हैं, बल्कि इसमें देने वाले की भावनाएं भी शामिल होती हैं. खास मौकों पर उपहार देना एक तरह से भारतीय घरों में ट्रेडिशन है, लेकिन जेन Z के लिए त्योहारों पर उपहार देना अब केवल परंपरा तक सीमित नहीं रह गया है. यह अब सेल्फ लव से भी जुड़ चुका है. यंगस्टर्स के बीच अपने आपको तोहफा देने का ट्रेंड भी बढ़ा है. इसी के साथ वो जब दूसरों के लिए कोई उपहार लेतेहैं तो उनकी व्यक्तिगत पसंद से लेकर इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि उपहार पाने वाले व्यक्ति के लिए उस तोहफे का कोई मतलब हो.

गिफ्ट देने के तरीके में यह बदलाव त्योहारों और बाकी के खास मौकों के दौरान लोगों से और खुद से जुड़ने के नए रास्ते खोलता है. खासकर तब, जब उपहार देना एक रिपीट होने वाली पुरानी परंपरा के बजाय कुछ पर्सनलाइज्ड और खास लगे. जान लेते हैं कि सेल्फ गिफ्टिंग के फायदे से लेकर जेनजी के तोहफे देने के तरीके में क्या चेंज आया है.

सेल्फ गिफ्टिंग का बढ़ा ट्रेंड

यूगवरुकम कैपिटल के 2026 सर्वे में ये पाया गया है कि यंगस्टर्स के बीच सेल्फ गिफ्टिंग का ट्रेंड बढ़ा है. ये सर्वे कहता है, 30 प्रतिशत यंगस्टर्स ने फेस्टिव सीजन के दौरान दूसरों की बजाय पहले खुद को गिफ्ट देना अपनी प्रायोरिटी में रखा. इसें कॉन्सर्ट टिकट से लेकर स्पा, जिम वाउचर और लग्जरी बैग्स जैसी चीजें तक शामिल रहीं. इस सर्वे में ये भी पाया गया कि 25 प्रतिशत लोग गिफ्ट के आइडिया के लिए AI की हेल्प भी ले रहे हैं. भारत में सेल्फ गिफ्ट यानी खुद को तोहफा दने का हिस्सा लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ा है और इसमें ऑनलाइन बिक्री तकरीबन 25 प्रतिशत है.

क्या हो सकते हैं इससे फायदे?

तोहफा पाकर हर किसी को खुशी होती है, लेकिन कभी सोचा है कि अगर हम खुद ही खुद को तोहफा दें तो क्या फायदे हो सकते हैं. दरअसल सेल्फ लव आपको खुश रहने में मदद करता है. मान लीजिए एक बेहद बिजी दिन था और आप रिलैक्स करना चाहते हैं तो स्पा की अपॉइंटमेंट ले ली. इस तरह से सेल्फ गिफ्टिंग माइंडफुलनेस का काम करती है. खास मौकों पर या बहुत मेहनत करने के बाद रिवार्ड के तौर पर खुद को तोहफा देने से आप अच्छा महसूस करते हैं. ये अपके मूड के साथ ही आत्मविश्वास को भी बूस्ट कर सकता है और मोटिवेशन भी बन सकता है.

Getty Images

फ्रेंड्स के लिए तोहफे

जेनजी अपने दोस्तों के लिए तोहफे खरीदते वक्त भी सिर्फ कोई पसंद आ जाने वाली चीज नहीं खरीदते हैं. पर्सनलाइज्ड तोहफे पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. यंगस्टर्स ऐसी चीजें उपहार में देना ज्यादा सही समझते हैं, जो या तो उनके काम आए या फिर खूबसूरत यादें बनें.

इकोफ्रेंडली गिफ्ट का ट्रेंड

यंगस्टर्स के बीच अब इकोफ्रेंडली तोहफे देने का ट्रेंड भी बढ़ा है, जो ये दिखाता है कि कैसे वो एनवायरमेंट को लेकर भी जागरुक हैं. लोग दोस्तों के नाम के पौधे लगा रहे हैं या फिर प्लांट्स गिफ्ट में दे रहे हैं. इसके लिए कई संस्थाएं भी काम कर रही हैं. इसमें पुराने तोहफों के बॉक्स जैसी चीजें भी रीयजू करना शामिल है.

पेट्स को भी दिए जा रहे तोहफे

अब सिर्फ रिलेटिव्स या दोस्तों तक ही उपहार देने का दायरा सीमित नहीं रह गया है. अब लोग पेट्स के लिए भी प्यार जताना नहीं भूलते हैं. उनके लिए भी लोग अनूठी चीजें खरीद रहे हैं. एक ऑनलाइन प्लेटफार्म के मुताबिक, लोगों ने 2026 में अपने पालतू जानवरों के लिए खरीदे गए गिफ्ट के लिए दोगुना सर्च की है. इस तरह से जेन जनरेशन में अब गिफ्ट देने की तरीके में भी बेहद पॉजिटिव चेंज देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY