गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कौन हैं IAS शक्ति दुबे? जिन्हें योगी सरकार ने बनाया मुरादाबाद का SDM… कभी छोड़ दी थी UPSC की तैयारी, फिर बनीं इंडिया टॉपर​ | International Men’s Day: क्यों अपनी उम्र से ज्यादा थके हुए दिखने लगते हैं कुछ पुरुष? जानें अहम वजहें​ | टाटा ग्रुप में बड़ा बदलाव! टाटा संस की लिस्टिंग का जिम्मा बोर्ड चेयरमैन को सौंपने की तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

International Men’s Day: क्यों अपनी उम्र से ज्यादा थके हुए दिखने लगते हैं कुछ पुरुष? जानें अहम वजहें​

वो सुबह 8 बजे घर से निकलता है और रात में लौटता है…ऐसी जिंदगी ज्यादातर पुरुष भारत में जी रहे हैं. जिम्मेदारियां, काम का बोझ और करियर के बीच फंस जाने के बाद अधिकतर पुरुष अपने आप को कहीं खो देते हैं. उन्हें पता ही नहीं चलता कि वो अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने […]

वो सुबह 8 बजे घर से निकलता है और रात में लौटता है…ऐसी जिंदगी ज्यादातर पुरुष भारत में जी रहे हैं. जिम्मेदारियां, काम का बोझ और करियर के बीच फंस जाने के बाद अधिकतर पुरुष अपने आप को कहीं खो देते हैं. उन्हें पता ही नहीं चलता कि वो अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं. उनका शरीर वक्त से पहले कई संकेत देता है लेकिन काम और घर की जिम्मेदारियों में डूबा वो पुरुष बस पैसा और सुविधा कमाने में बिजी रहता है. पुरुषों को उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे सेलिब्रेट किया जाता है.

इस साल विश्व पुरुष दिवस की थीम The Future Is Everyone रखी गई है. इस थीम के जरिए पुरुषों और लड़कों की भूमिका, उनके योगदान और उनकी चुनौतियों को पहचानने के साथ जेंडर इक्वालिटी और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है.

इंटनेशनल मेन्स डे 2026 । International Men’s Day 2026

इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पुरुषों और लड़कों को ये समझाना है कि उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे, ये बहुत जरूरी है. इसके अलावा इमोशनल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज में उनके पॉजिटिव सपोर्ट को पहचानना और उनसे जुड़े सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करना भी जरूरी है. The Future Is Everyone ये बताता है कि पुरुषों और महिलाओं को साथ लेकर एक ऐसी दुनिया को बनाने पर जोर दिया जाता है, जहां समान अवसर, सम्मान और सहयोग मिले.

क्यों उम्र से पहले थके हुए दिखते हैं पुरुष?

उम्र बढ़ती है तो इसका असर हमारे चेहरे पर नजर आता है पर कुछ पुरुष अपनी असल उम्र से कहीं ज्यादा थके हुए और उम्रदराज लगने लगते हैं. चेहरे का डल होना, आंखों के नीचे डार्क सर्कल, बालों का झड़ना और लो एनर्जी कुछ लोगों में ज्यादा नजर आती है. इस वजह से पर्सनैलिटी पूरी डाउन होने लगती है. इसके पीछे रोजमर्रा की कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं. जानें इनके बारे में….

पूरी नींद न लेना नींद एक ऐसा तरीका है जो हमारे शरीर को नेचुरली रिलैक्स करता है. अगर लगातार ऐसा हो कि कोई ठीक से रोजाना नींद नहीं लेता है तो उसकी स्किन समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है. डार्क सर्कल्स होने लगते हैं और इसका कारण कम नींद, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल हो सकते हैं. नींद की वजह से हमारा शरीर और स्किन रिपेयर मोड में होते हैं.

तनाव भी है एक कारण कई पुरुषों को नौकरी, परिवार और फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है. ऐसे में दिमाग और शरीर दोनों तनाव में होते हैं. लंबे समय तक स्ट्रेस लेने की वजह से कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का स्तर बिगड़ता है. इसका असर पुरुषों और महिलाओं दोनों की स्किन पर नजर आता है. वे समय से पहले बूढ़े नजर आने लगते हैं.

धूम्रपान और शराब की लत देखा जाए तो महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा सिगरेट पीते हैं और शराब का सेवन करते हैं. ये दोनों चीजें न सिर्फ जानलेवा सिचुएशन पैदा करती हैं बल्कि हमें वक्त से पहले बूढ़ा बनाने लगती हैं. इनकी लत पड़ जाए तो परिवार में कलेश होने लगते हैं और चीजें हद से ज्यादा बिगड़ती है. सिगरेट में मौजूद हानिकारक केमिकल स्किन में ब्लड फ्लो को प्रभावित करते हैं.

खानपान में कमी रखना डाइट में फल, सब्जियां और जरूरी पोषक तत्वों को ठीक न लिया जाए तो इसका असर स्किन और हेयर दोनों पर पड़ सकता है. विटामिन C कोलेजन निर्माण में मदद करता है, जबकि प्रोटीन शरीर के टिश्यू की मरम्मत के लिए जरूरी है. आयरन और विटामिन B12 की कमी से कमजोरी और थकान हो सकती है. पुरुषों में अधिकतर अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखते हैं. कई पुरुष घर देर से आते हैं और रोजाना रात में लेट खाना खाते हैं. ये आदत पाचन को बिगाड़ती है और शरीर उम्र से पहले बूढ़ा दिखने या महसूस करने लगता है.

पानी कम पीना शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन हो सकता है. इससे त्वचा की नमी प्रभावित होती है और वह रूखी दिखाई दे सकती है. पर्याप्त पानी पीना शरीर के सामान्य कामकाज के साथ त्वचा की सेहत के लिए भी जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY