रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर Mannat पर लगी स्क्रीन, फिल्म King के टीजर को लेकर अटकलें तेज​ | त्योहारी सीजन में Honda का जलवा! अक्टूबर में सेल 11% बढ़ी, कंपनी ने बेच डाले इतने वाहन​ | BS-4 से सीधे BS-6, भारत ने BS-5 को क्यों छोड़ दिया? जानें इनके नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ulhas Kamthe Panic Attack: हॉरर फिल्म देखकर चिकन लेग पीस फेम उल्हास कामठे को आया पैनिक अटैक, ‘झाड़ फूंक’ फिल्म डायरेक्टर ने बताया पूरा मामला​

Ulhas Kamthe Panic Attack: मुंबई में हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूंक’ के प्रीमियर के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।  अपने फूड वीडियो के लिए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व चिकन लेग पीस फेम उल्हास कामठे फिल्म देखने पहुंचे थे, लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के शुरुआती […]

Ulhas Kamthe Panic Attack: मुंबई में हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूंक’ के प्रीमियर के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 

अपने फूड वीडियो के लिए मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व चिकन लेग पीस फेम उल्हास कामठे फिल्म देखने पहुंचे थे, लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के शुरुआती हिस्से में एक डरावना दृश्य देखने के बाद उन्हें पैनिक अटैक आया। इसके बाद उनके दोस्तों और फिल्म की टीम ने तुरंत उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

फिल्म के डायरेक्टर ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

फिल्म के निर्देशक राजन रामगोपाल वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उल्हास उनके करीबी दोस्त हैं और प्रीमियर में टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। 

फिल्म शुरू होने के कुछ समय बाद ही उन्हें घबराहट की शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। 

निर्देशक के अनुसार, डॉक्टरों ने जांच के बाद पैनिक अटैक की पुष्टि की और करीब एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है।

30 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ‘झाड़ फूंक’

हॉरर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ‘झाड़ फूंक’ में पद्मिनी कोल्हापुरे , सुंबुल तौकीर खान, यशपाल शर्मा और हर्ष राजपूत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 

यह फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई। प्रीमियर में उल्हास कामठे के साथ हुई इस घटना के बाद फिल्म और उनका स्वास्थ्य चर्चा का विषय बन गए हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY