Honda Motorcycle & Scooter India के लिए अक्टूबर का महीना बिक्री के लिहाज से अच्छा रहा. कंपनी ने अक्टूबर 2026 में कुल 7,34,566 दोपहिया वाहन बेचे. यह आंकड़ा पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 13 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर 2025 में कंपनी की कुल बिक्री 6,50,596 यूनिट रही थी. इस बार घरेलू बाजार के साथ विदेशों में भी Honda की गाड़ियों की मांग बढ़ी है.

सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी
घरेलू बाजार में कंपनी ने 2026 के दौरान 6,64,831 यूनिट बेचीं. पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 5,98,952 यूनिट था. यानी इस बार घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, विदेशों में भेजे जाने वाले वाहनों यानी एक्सपोर्ट में इससे भी ज्यादा तेजी देखने को मिली. अक्टूबर में Honda ने 69,735 यूनिट एक्सपोर्ट कीं, जबकि एक साल पहले इसी महीने 51,644 यूनिट विदेश भेजी गई थीं. इस तरह एक्सपोर्ट में 35 फीसदी का इजाफा हुआ.
कंपनी के मुताबिक, त्योहारी सीजन के दौरान ग्राहकों की मांग बनी रही. Honda का कहना है कि उसके अलगअलग तरह के बाइक और स्कूटर मॉडल और मजबूत डीलर नेटवर्क ने इस मांग को पूरा करने में मदद की. देशभर में कंपनी के 7,000 से ज्यादा टचपॉइंट हैं, जहां ग्राहक बिक्री और दूसरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं.
अप्रैल से अक्टूबर तक भी बिक्री में बढ़त
वित्त वर्ष 202627 में अप्रैल से अक्टूबर के बीच भी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इन सात महीनों में कंपनी ने घरेलू बाजार में 37,08,903 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 13 फीसदी ज्यादा हैं. इस दौरान एक्सपोर्ट 28 फीसदी बढ़कर 4,65,735 यूनिट पर पहुंच गया.घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर अप्रैलअक्टूबर की कुल बिक्री 41,74,638 यूनिट रही. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है.
Honda भारत में मानेसर, टपुकारा, नरसापुरा और विठलापुर में चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चलाती है. कंपनी के मुताबिक, देश में अब तक 7,000 से ज्यादा टचपॉइंट के नेटवर्क के जरिए 7.6 करोड़ से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा चुकी है.