रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर Mannat पर लगी स्क्रीन, फिल्म King के टीजर को लेकर अटकलें तेज​ | त्योहारी सीजन में Honda का जलवा! अक्टूबर में सेल 11% बढ़ी, कंपनी ने बेच डाले इतने वाहन​ | BS-4 से सीधे BS-6, भारत ने BS-5 को क्यों छोड़ दिया? जानें इनके नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पीले से सुनहरे तक…धनतेरस पर पहनें इन रंगों की साड़ी और सूट, यहां देखें डिजाइन​

धनतेरस के दिन को मुख्य रूप से धनधान्य को बढ़ाने वाला माना गया है और इसलिए इस दिन गोल्डन कलर पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है. आप कीर्ति सुरेश की इस गोल्डन साड़ी से आइडिया ले सकती हैं. एक्ट्रेस की पूरी साड़ी बिल्कुल सिंपल है तो वहीं उन्होंने साथ में वाइट कलर का एम्बेलिश्ड साड़ी […]

धनतेरस के दिन को मुख्य रूप से धनधान्य को बढ़ाने वाला माना गया है और इसलिए इस दिन गोल्डन कलर पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है. आप कीर्ति सुरेश की इस गोल्डन साड़ी से आइडिया ले सकती हैं. एक्ट्रेस की पूरी साड़ी बिल्कुल सिंपल है तो वहीं उन्होंने साथ में वाइट कलर का एम्बेलिश्ड साड़ी कैरी की है.

गोल्डन की तरह ही यलो कलर भी धनतेरस के दिन पहनना अच्छा माना जाता है. आप राशा थडानी के इस सूट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती के साथ कलीदार फ्लेयर्ड शरारा कैरी किया है, जिसकी हेमलाइन पर गोल्डन लेस लगाई गई है. साथ में लाइट वेट दुपट्टा सूट को बैलेंस लुक देता है.

आप धनतेरस के लिए ग्रीन आउटफिट भी चुन सकती हैं. अदिति राव हैदरी की तरह सिल्वर जरी वाला ब्रोकेड फैब्रिक का शरारा सूट बनवा सकती हैं जिससे आपको काफी रिच लुक मिलेगा. इस दिन ग्रीन के साथ ही सिल्वर कलर पहनना भी अच्छा माना जाता है.

धनतेरस के दिन लाल रंग भी पहनना एक बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी से जोड़कर देखते हैं. आप कीर्ति सुरेश जैसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने रेड कलर की सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है और साथ में ग्रीन ब्लाउज पेयर किया है. चोकर, स्टड, कंगन, और सिंपल हेर स्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.

धनतेरस के लिए आप श्वेता तिवारी की तरह पिंक कलर की बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं. ये भी एक फेस्टिव परफेक्ट कलर हैं. एक्ट्रेस की साड़ी पर गोल्डन जरी की डिटेलिंग की गई है. पूरे बॉटम पर फूलपत्तियों के पैटर्न से जाल क्रिएट किया गया है तो वहीं पल्लू और बॉर्डर पर बारीक डिटेलिंग है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY