बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Jio IPO में पक्की होगी शेयर की डिलीवरी! जानिए RIL शेयरधारकों के ₹2,500 करोड़ कोटे का गणित​ | UP Crime News: देवरिया में डबल मर्डर, यूपी के देवरिया और बागपत में हुई युवको की हत्या!​ | Horoscope 21 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपने में माता रानी के दर्शन, समाधि लेने जा रही थी महिला; रामपुर में पति और पुजारी गिरफ्तार​

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक मंदिर परिसर में महिला के समाधि लेने की खबर फैलने से हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समाधि लेने से रोक दिया और मंदिर परिसर में खोदे गए गड्ढे को दोबारा पाट […]

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक मंदिर परिसर में महिला के समाधि लेने की खबर फैलने से हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समाधि लेने से रोक दिया और मंदिर परिसर में खोदे गए गड्ढे को दोबारा पाट दिया. पुलिस ने मामले में महिला के पति और मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है. एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव स्थित खेरो वाले मंदिर का है. यहां नंद किशोर की पत्नी लीलावती ने एक मूर्ति की स्थापना कराई थी. महिला का दावा है कि सपने में माता रानी ने उसे दर्शन दिए और समाधि लेने के लिए कहा. इसी के बाद उसने मंदिर परिसर में समाधि लेने की तैयारी शुरू कर दी. इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मंदिर में लोगों की भीड़ जुटने लगी.

समाधि लेने की तैयारी कर रही थी महिला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ऐसा करने से रोक दिया. इसके बाद महिला को कोतवाली ले जाया गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत उसकी काउंसलिंग की. पुलिस ने उसे समझाया कि वह समाधि लेने का प्रयास न करे और पूजापाठ तक ही सीमित रहे. काउंसलिंग के दौरान लीलावती ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह मंदिर में पूजापाठ करेगी और समाधि लेने की कोशिश नहीं करेगी. इसके बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में खोदे गए गड्ढे को पाट दिया. पुलिस को उम्मीद थी कि समझाने के बाद मामला शांत हो जाएगा.

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रोका

हालांकि, अगले ही दिन घटनाक्रम ने फिर नया मोड़ ले लिया. मामले को लेकर पुलिस सतर्क हो गई और मंदिर परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला के पति, मंदिर के पुजारी समेत चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई. फिलहाल मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है, ताकि दोबारा भीड़ जुटने या किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा होने से रोका जा सके. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY