बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
नोएडा के पुलिस अधिकारी से इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूछा- आपको शर्म नहीं आती है?​ | IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज की अगली भिड़ंत को लेकर बढ़ा रोमांच, क्या रांची में फिर चलेगा टीम इंडिया का तूफान?​ | कहीं फंदे से लटके मिले, कहीं जहर खा लिया… नोएडा में 24 घंटे में 15 मौतें, 6 ने किया सुसाइड​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

TV देखने को लेकर भाई-बहन में हुआ झगड़ा, बचाव में पिता के हाथ से छूटा बैट… बेटी की मौत​

महाराष्ट्र के सातारा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां गोडोली इलाके में टीवी देखने के विवाद में नाबालिग भाईबहन में झगड़ा हुआ था. बहन बैट लेकर हमला करने लगी, बीच बचाव करने आए पिता ने बैट पकड़ लिया. तभी अचानक बैट बेटी के सिर पर लगा और मौके पर ही उसकी मौत […]

महाराष्ट्र के सातारा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां गोडोली इलाके में टीवी देखने के विवाद में नाबालिग भाईबहन में झगड़ा हुआ था. बहन बैट लेकर हमला करने लगी, बीच बचाव करने आए पिता ने बैट पकड़ लिया. तभी अचानक बैट बेटी के सिर पर लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं संदेह के आधार पर पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक देर रात 17 वर्षीय लड़की टीवी देख रही थी. इतने में उसके छोटे भाई ने उठकर टीवी बंद कर दिया. इसी बात पर दोनों में झगड़ा होने लगा. यह देखकर इनके पिता बीचबचाव करने पहुंचे. देखा तो लड़की पहले चाकू और फिर बैट लेकर भाई को डरा रही है.

अचानक लगा बैट, हुई मौत

ऐसे में पिता ने लड़की से पहले चाकू छीना, फिर बैट भी छीन लिया, लेकिन अचानक इस छीनाझपटी में बैट पिता के हाथ से छूटा और बेटी के सिर पर लग गया. इससे उसे गंभीर चोटें आई और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी. देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी डायल 112 के जरिए पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रिकेट बैट और चाकू जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस घटना को सुसाइड करार देने की कोशिश की गई है. हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस के मुताबिक 11वीं की कक्षा की मौत सिर की चोट की वजह से हुई है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. इसके लिए सोशल मीडिया पर उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. साथ ही बापबेटी के संबंधों की भी जांच हो रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY