बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Jantar Mantar Protest: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस पर लगाए रोकने के आरोप​ | BPSC 72nd Prelims Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा एक बार फिर हुई स्थगित, नई तारीख का छात्रों को इंतजार​ | Jackie Shroff की Kaali Kheti देखने के लिए करना होगा और इंतजार, बदल गई रिलीज डेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जवाहर पंडित हत्याकांड: करवरिया बंधुओं को झटका, HC ने खारिज की जमानत अर्जी​

संगम नगरी प्रयागराज के सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाबद HC ने इस वारदात में करवरिया बंधुओं की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. इससे पहले भी एक बार इनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. हाईकोर्ट ने यह कार्रवाई जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित हत्याकांड से […]

संगम नगरी प्रयागराज के सपा विधायक जवाहर पंडित हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाबद HC ने इस वारदात में करवरिया बंधुओं की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. इससे पहले भी एक बार इनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. हाईकोर्ट ने यह कार्रवाई जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित हत्याकांड से जुड़ी क्रिमिनल अपीलों में उम्रकैद की सजा काट रहे अभियुक्तों की दूसरी जमानत अर्जी खारिज किया है.

जानकारी के मुताबिक निचली अदालत से उम्रकैद की सजा काट रहे रामचंद्र त्रिपाठी उर्फ कल्लू, पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया और पूर्व एमएलसी सूर्यभान करवरिया ने हाईकोर्ट में दूसरी जमानत अर्जी दाखिल की थी. अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए तथ्यों को देखते हुए इनकी जमानत अर्जी खारिज की है. यह हत्याकांड 13 अगस्त 1996 को तत्कालीन इलाहाबाद यानी आज के प्रयागराज की है.

दिनदहाड़े बरसाईं थी गोलियां

वारदात के दिन प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में शांति थी. अचानक सपा के तत्कालीन विधायक जवाहर पंडित किसी काम से सिविल लाइंस पहुंचे थे. अभी वह गाड़ी से उतर ही रहे थे कि उनके ऊपर AK47 से दिनदहाड़े और अंधाधुंध फायरिंग होने लगी. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भी AK47 लहराते हुए मौके से फरार हो गए थे.

2019 में हुई थी सजा

मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में हुई, जहां से साल 2019 में करवरिया बंधुओं समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. इस फैसले के खिलाफ रामचंद्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद कपिल मुनि करवरिया, एमएलसी सूर्यभान करवरिया और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दाखिल की. इसकी सुनवाई जस्टिस सलील कुमार राय और जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की डिविजन बेंच में हुई. जहां से अदालत ने इनकी जमानत अर्जी खारिज की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY