आजकल रोजमर्रा के लेनदेन में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ साइबर ठग भी क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अपने जाल में फंसाने के नएनए तरीके अपना रहे हैं. इसी खतरे को देखते हुए एसबीआई कार्ड ने अपने ग्राहकों को कई आम ऑनलाइन ठगी के तरीकों से आगाह किया है. इनमें फर्जी रिफंड के मैसेज, रिवॉर्ड पॉइंट्स भुनाने का लालच, क्रेडिट लिमिट बढ़ाने और बंद कार्ड को दोबारा चालू करने जैसे झूठे ऑफर्स शामिल हैं.

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारत का डिजिटल पेमेंट बाजार रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा है. पीडब्ल्यूसी की इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक 20252030 रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030 तक देश में डिजिटल लेनदेन की संख्या 617 अरब तक पहुंच जाएगी, जिसकी कुल वैल्यू 907 लाख करोड़ रुपये होगी. इसी दौरान देश में सक्रिय क्रेडिट कार्ड्स की संख्या भी बढ़कर करीब 21 करोड़ होने का अनुमान है.
फर्जी ऑफर्स और पहचान छिपाकर होने वाली ठगी
के अनुसार, ठग अक्सर खुद को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि या फाइनेंशियल एडवाइजर बताकर लोगों से उनकी गोपनीय डिटेल्स हासिल करने की कोशिश करते हैं. ये जालसाज कभी कार्ड अपग्रेड करने या क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का लुभावना ऑफर देते हैं, तो कभी यह कहकर डराते हैं कि आपका कार्ड ब्लॉक हो गया है और इसे तुरंत एक्टिवेट करना जरूरी है.
ऐसे मैसेज या कॉल के साथ अक्सर संदिग्ध लिंक भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करते ही कार्ड नंबर, सीवीवी , पासवर्ड या ओटीपी चोरी हो सकता है. इसके अलावा, फर्जी रिफंड नोटिफिकेशन भेजकर भी लोगों को झांसा दिया जा रहा है, जिसमें खाते में पैसे आने का झूठा दावा कर सामने वाले से तुरंत लेनदेन करने को कहा जाता है. कंपनी ने सलाह दी है कि किसी भी रिफंड या पेमेंट की पुष्टि हमेशा आधिकारिक बैंकिंग ऐप या वेबसाइट से ही करें.
ग्राहकों की सतर्कता सबसे जरूरी
बढ़ते साइबर खतरों पर बात करते हुए एसबीआई कार्ड की एमडी और सीईओ सलिला पांडे ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा और उनका भरोसा जीतना कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि वित्तीय रोकने के लिए नई तकनीक के साथसाथ ग्राहकों की जागरूकता भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें, किसी भी लेनदेन से पहले पूरी जांचपड़ताल करें और अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें.
खुद को सुरक्षित रखने के आसान टिप्स
- ठगी से बचने के लिए एसबीआई कार्ड ने ग्राहकों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है
- व्हाट्सएप, एसएमएस, ईमेल या सोशल मीडिया पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
- मोबाइल ऐप हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीनशेयरिंग न करें.
- अपना पिन, ओटीपी, सीवीवी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, भले ही सामने वाला खुद को बैंक कर्मचारी बताए.
- ट्रांजैक्शन अलर्ट चालू रखें, समयसमय पर अपना स्टेटमेंट जांचते रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर तुरंत कार्ड ब्लॉक कराएं तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.