रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
1 अक्टूबर से बदलेगा FD का गणित! RBI के नए नियमों से कितना पड़ेगा असर​ | Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात​ | Thar से Scorpio तक खरीदना होगा महंगा! Mahindra बढ़ा सकती है SUV की कीमतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Thar से Scorpio तक खरीदना होगा महंगा! Mahindra बढ़ा सकती है SUV की कीमतें​

Mahindra की SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. कंपनी अपनी SUV रेंज की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है. अगर फैसला कीमत बढ़ाने के पक्ष में जाता है, तो Thar, Scorpio और XUV 7XO जैसी SUVs खरीदने के लिए ग्राहकों को […]

Mahindra की SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. कंपनी अपनी SUV रेंज की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है. अगर फैसला कीमत बढ़ाने के पक्ष में जाता है, तो Thar, Scorpio और XUV 7XO जैसी SUVs खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

Mahindra Automotive के President और CEO Nalinikanth Gollagunta ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि कंपनी अगले कुछ हफ्तों में कीमत बढ़ाने को लेकर फैसला ले सकती है. इसकी बड़ी वजह हाल में बढ़ी कमोडिटी यानी कच्चे माल की कीमतें हैं.

इस साल तीन बार बढ़ चुकी हैं कीमतें

पहले ही 2026 में तीन बार कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है. कंपनी ने जनवरी और अप्रैल में कीमतें बढ़ाईं, जबकि जुलाई में SUVs की कीमतों में औसतन करीब 2.7% का इजाफा किया गया था. जुलाई की बढ़ोतरी भी बढ़ती कमोडिटी कीमतों को देखते हुए की गई थी.

अब कंपनी एक और बढ़ोतरी की जरूरत है या नहीं, इस पर नजर बनाए हुए है. Gollagunta के मुताबिक, अगले दो हफ्तों में इस बारे में फैसला लिया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह साफ किया कि अभी यह तय नहीं है कि कीमतें बढ़ेंगी ही.

महंगी होने के बावजूद मांग पर असर नहीं

Mahindra के मुताबिक, अब तक हुई कीमत बढ़ोतरी का ग्राहकों की पूछताछ और बुकिंग पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. कंपनी का कहना है कि पिछले GST कटौती के बाद कीमतें अभी भी पुराने GST स्तर से नीचे हैं, इसलिए बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है.

कंपनी को आने वाले फेस्टिव सीजन से भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है. Gollagunta ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद GST कटौती का फायदा मिल रहा है और के नए व अपडेटेड मॉडल भी ग्राहकों की दिलचस्पी बनाए रखने में मदद कर रहे हैं.

Hybrid पर नहीं, EV पर फोकस

Hybrid कारों को लेकर भी Mahindra ने अपनी रणनीति साफ की है. कंपनी फिलहाल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EVs पर अपना फोकस बनाए रखना चाहती है.

Gollagunta के मुताबिक, Mahindra मानती है कि भारत में ऑटो सेक्टर का भविष्य EV की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि, अगर आगे चलकर सरकार के नियमों में बदलाव होता है तो कंपनी अपनी रणनीति में बदलाव करने की क्षमता रखती है. फिलहाल उसका मुख्य फोकस EVs पर ही है.

बढ़ने वाली है SUV और EV की प्रोडक्शन कैपेसिटी

Mahindra अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने पर भी काम कर रही है. कंपनी के पास फिलहाल करीब 60,000 यूनिट प्रति महीने की ICE यानी पेट्रोलडीजल वाहनों की क्षमता है, जबकि EV की क्षमता करीब 8,000 यूनिट प्रति महीने है.

मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत तक ICE क्षमता को बढ़ाकर 70,000 यूनिट और EV कैपेसिटी को 12,000 यूनिट प्रति महीने करने की योजना है. यानी मौजूदा कुल 68,000 यूनिट की क्षमता बढ़कर करीब 84,000 यूनिट प्रति महीने हो जाएगी.

दो बड़े नए मॉडल भी आने वाले हैं

Mahindra आने वाले दो क्वार्टर में कई नए अपडेट और लॉन्च की तैयारी कर रही है. कंपनी के मुताबिक, करीब पांच प्रोडक्ट रिफ्रेश की योजना है, जिनमें से कुछ पहले ही बाजार में आ चुके हैं और दोतीन और अपडेट आने बाकी हैं.

इसके अलावा दो बड़े लॉन्च भी अगले दो क्वार्टर में किए जाएंगे. इनमें एक नया मॉडल ICE यानी पेट्रोलडीजल सेगमेंट में और दूसरा EV सेगमेंट में आएगा. कंपनी ने बताया कि नई प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने की योजना के पीछे इन आगामी लॉन्च की भी बड़ी भूमिका है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY