रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
1 अक्टूबर से बदलेगा FD का गणित! RBI के नए नियमों से कितना पड़ेगा असर​ | Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात​ | Thar से Scorpio तक खरीदना होगा महंगा! Mahindra बढ़ा सकती है SUV की कीमतें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नारियल के बचे छिलके फेंके नहीं…इन 4 तरीकों से कर लें घर में इस्तेमाल​

नारियल को कई तरह की डेजर्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं पूजा में चढ़ाने के बाद इसको प्रसाद की तरह भी खाते हैं. आपके यहां भी नारियल आता है और आप इसे छीलने के बाद ऊपर के रेशों को फेंक देते हैं तो ये गलती नहीं करना चाहिए. कोकोनट हस्क को आप अपने […]

नारियल को कई तरह की डेजर्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं पूजा में चढ़ाने के बाद इसको प्रसाद की तरह भी खाते हैं. आपके यहां भी नारियल आता है और आप इसे छीलने के बाद ऊपर के रेशों को फेंक देते हैं तो ये गलती नहीं करना चाहिए. कोकोनट हस्क को आप अपने गार्डन से लेकर किचन में साफसफाई करने तक में इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि नारियल के छिलकों का यूज करने के 4 कमाल के तरीके.

हमारे घर में बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें फेंकने की बजाय रिसाइकल करना चाहिए. इससे कचरा भी कम होता है और आपके कई काम भी बन सकते हैं. ऐसा ही है नारियल के ऊपर लगे हुए रेशों के साथ. इन्हें कचरा समझकर फेंकना नहीं चाहिए. फिलहाल जान लेते हैं कि आप इसे घर में कैसे यूज करेंगे.

किचन में सफाई के लिए

आप नारियल के रेशों को स्क्रबर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. ये खुरदुरे होते हैं, इसलिए बर्तनों पर लगी कालिख, जिद्दी चिकनाई को हटाने में हेल्पफुल रहते हैं. नारियल के छिलकों को लेकर उसको इकट्ठा करके साथ बांध लें और बस इसका स्क्रबर बन जाएगा. जिससे आप बर्तनों के अलावा फर्श तक क्लीन कर सकते हैं.

खुशबूदार धूप बना लें

नारियल के रेशों को अच्छी तरह सुखाकर कैंची से बारीक काट लें. आपको सूखे हुए फूल चाहिए होंगे. थोड़ा सा जरूरत के मुताबिक कपूर और देसी घी, लौंग, दालचीनी, चंदन पाउडर ले लें. इसी के साथ थोड़ा सा शहद भी चाहिए होगा. अब कपूर, शहद और देसी घी छोड़कर सारी चीजें एक साथ ग्राइंड कर लें. लास्ट में कपूर, शहद और देसी घी मिलाकर इसकी धूपबत्तियां बना लें. इसे सुखाने के बाद आप घर में जला सकते हैं.

पौधों में मल्चिंग करें

आप नारियल के छिलकों से पौधों में मल्चिंग कर सकते हैं. इससे मिट्टी जल्दी सूखती नहीं है, जिससे पौधे तेज धूप में भी हरे बनाए रखने में मदद मिलती है. इसी के साथ मल्चिंग करने से कीड़ों से भी पौधों का बचाव होता है. इसके लिए नारियल के रेशों को आप मिट्टी पर अच्छी तरह से बिछा दें.

कोकोपीट बनाकर यूज करें

पौधों की मिट्टी में कोकोपीट डाल दी जाए तो इससे गमले में पानी नहीं रुकता है और नमी भी बनी रहती है. इससे जड़ों के सड़ने से बचाव होता है. आप नारियल के छिलकों से घर पर ही कोकोपीट बना सकते हैं. इसके लिए पहले आप रेशों को हाथों से अलगअलग कर लें. अब इसे कैंची से काट लें और 3 से 4 दिन पानी में भिगोकर छोड़ दें. अब इसे निचोड़ने के बाद ग्राइंडर में दरदरा पीस लें. बस आपको कोकोपीट बनकर तैयार है जिसे आप बगीचे में इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY