सोमवार, 21 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Asian Games 2026: भारतीय शूटर्स का शानदार प्रदर्शन, 6 में से 5 मेडल शूटिंग में जीते​ | 8वीं के छात्र ने घर से चुराए 4.5 लाख रुपये, स्कूल में दोस्तों को बांटे… एक बच्चे ने तो खरीद लिया iPhone​ | Bank FD: 10,000 रुपये जमा करने पर 1 साल में कितना मिलेगा, इन 5 बैंकों की दरें देखें|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंधी-बारिश यूपी-बिहार से लेकर बंगाल तक बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में अलर्ट, जानें दिल्ली का अपडेट​

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून की वापसी में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन मॉनसून की वापसी से पहले कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 सितंबर को यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में प्रचंड बारिश हो सकती है. कई राज्यों में […]

Aaj Ka Mausam: देशभर में मॉनसून की वापसी में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन मॉनसून की वापसी से पहले कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 20 सितंबर को यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में प्रचंड बारिश हो सकती है. कई राज्यों में बिजली और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 25 सितंबर तक बरसात की संभावना नहीं है.

दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रह सकता है. आज राज्य का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल यानी 21 सितंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है. दिल्ली में 25 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना नहीं जताई है. इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा.

यूपी में येलो अलर्ट, बिहारझारखंड में आंधीबारिश की चेतावनी

यूपूी में आज प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, नोएडा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई और झांसी में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बिहार और झारखंड के कई जिलों में तेज और भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी है.

इन राज्यों में भी होगी बारिश

पंजाब के कई जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है.राजस्थान में आज मौसम काफी तेजी से बदल सकता है. राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में भारी बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है.

पहाड़ी राज्यों का क्या रहेगा हाल?

चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिशतूफान की प्रबल संभावना है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY