बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर नए नियमों से क्या अमेरिकी कंपनियों को फायदा होगा?​ | वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पर संजू सैमसन ने खोला राज, बोले- मैं T20 वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट था, मगर उसने…​ | DUSU चुनाव से पहले दिल्ली में बवाल: सत्यवती कॉलेज के पास छात्रों में भिड़ंत, गाड़ियां टूटीं; पुलिस जांच में जुटी|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

1 अक्टूबर को दुनिया के सामने आएगी नई Tesla Roadster, 998KM रेंज और धांसू फीचर्स से मचाएगी तहलका​

Tesla की नई Roadster को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अब कंपनी ने आखिरकार इसे पेश करने की तारीख बता दी है. Tesla 1 अक्टूबर 2026 को अपनी नई जनरेशन Roadster से पर्दा उठाएगी. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Go for launch के साथ 10.01 की तारीख वाला टीजर […]

Tesla की नई Roadster को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. अब कंपनी ने आखिरकार इसे पेश करने की तारीख बता दी है. Tesla 1 अक्टूबर 2026 को अपनी नई जनरेशन Roadster से पर्दा उठाएगी. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Go for launch के साथ 10.01 की तारीख वाला टीजर जारी किया है.

करीब 9 साल से हो रहा है इंतजार

ने दूसरी जनरेशन की Roadster को पहली बार नवंबर 2017 में दिखाया था. उस समय कंपनी ने इसे बेहद तेज इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के तौर पर पेश किया था. कार को 2020 में ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना बताई गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद Roadster की लॉन्च डेट कई बार आगे बढ़ी. अब करीब नौ साल बाद Tesla ने इसके लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की है.

998KM की रेंज का दावा

Roadster को पहली बार दिखाते समय Tesla ने दावा किया था कि कार एक बार चार्ज करने पर 620 मील से ज्यादा चल सकती है.यह करीब 998 किलोमीटर के बराबर है. Tesla की मौजूदा वेबसाइट पर अब Roadster के लिए 1,000 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई है. हालांकि, 1 अक्टूबर को पेश होने वाली कार के अंतिम आंकड़े कंपनी ने अभी पूरी तरह साफ नहीं किए हैं. इसलिए रेंज और बाकी स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा.

स्पीड भी होगी सबसे बड़ी खासियत

2017 में Tesla ने के लिए 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार महज 1.9 सेकंड में पकड़ने का दावा किया था. कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड 250 मील प्रति घंटे से ज्यादा बताई थी. Tesla की वेबसाइट पर फिलहाल 0100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.1 सेकंड और 400 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की टॉप स्पीड दिखाई गई है.

SpaceX वाला फीचर भी कर सकता है हैरान

Tesla के नए टीजर में कार के पीछे से गैस निकलती हुई दिखाई देती है. इसे SpaceX से जुड़े coldgas thrusters की ओर इशारा माना जा रहा है. इस तकनीक को लेकर Elon Musk पहले भी Roadster के खास वर्जन की बात कर चुके हैं. अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर आम Roadster में मिलेगा या किसी खास वर्जन में. Tesla ने भी इसकी पूरी जानकारी अभी साझा नहीं की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY