मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कब्ज की समस्या? ये गलतियां बन सकती हैं मुसीबत​ | भारत से चीन और यूरोप तक टेंशन! ट्रंप की टैरिफ की जद में आए 16 बड़े देश​ | 28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Tamil Nadu Karthigai Deepam 2026: तमिलनाडु की पहाड़ी पर आज जलेगा महादीपम, 5600 पुलिसकर्मी तैनात, आम लोगों की एंट्री बंद, दो समुदायों में तनाव की आशंका​

Tamil Nadu Karthigai Deepam 2026: तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर मंगलवार को कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान महादीपम जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद पहाड़ी के पत्थर के स्तंभ दीपथून पर दीप जलाने की तैयारी है। इसे लेकर तनाव की आशंका के बीच 5,600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। […]

Tamil Nadu Karthigai Deepam 2026: तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर मंगलवार को कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान महादीपम जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद पहाड़ी के पत्थर के स्तंभ दीपथून पर दीप जलाने की तैयारी है। इसे लेकर तनाव की आशंका के बीच 5,600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। और आम लोगों की एंट्री बंद है।

शाम 6 बजे जलेगा महादीपम

मंगलवार को मंदिर में सजे हुए रथ की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पहले मंदिर में बाल दीपम जलाया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे पहाड़ी की चोटी पर महादीपम जलाया जाएगा। दीपथून को बैरिकेडिंग से घेर दिया गया है।

5,600 पुलिसकर्मी तैनात

मदुरै के पुलिस कमिश्नर एस. राजेंद्रन ने पहाड़ी और आसपास के इलाकों को दो दिन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित किया है। 23 और 24 नवंबर को ड्रोन उड़ाने पर रोक है। 23 नवंबर रात 9 बजे से 25 नवंबर सुबह 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू है। सार्वजनिक सभाओं और रैलियों पर रोक रहेगी। सुरक्षा के लिए 70 से ज्यादा CCTV और फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। बम निरोधक दस्ते भी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 12 पुलिस अधीक्षक, 8 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 132 पुलिस निरीक्षक शामिल हैं।

दरगाह के पास दीप जलाने पर विवाद

विवाद पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के प्राचीन पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने को लेकर है। यह स्तंभ हजरत सुल्तान सिकंदर बदूशा औलिया दरगाह से करीब 50 मीटर दूर है। सरकार का कहना है कि 150 साल से ज्यादा समय से दीप मंदिर के पास बने दीप मंडपम में जलाया जाता रहा है। वहीं, याचिकाकर्ताओं का दावा है कि दीपथून पर दीप जलाना भी पुरानी परंपरा है।

इसी साल के लिए मिली अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को इस साल एक बार दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दी थी। यह रस्म मंदिर प्रशासन की अधिकृत टीम और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में होगी। आम लोगों, जुलूस और प्रदर्शनकारियों को वहां जाने की अनुमति नहीं है। कोर्ट ने साफ किया कि यह अनुमति सिर्फ इसी साल के लिए है। तमिलनाडु सरकार ने आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की है।

श्रद्धालुओं के लिए 37 ट्रेनें चलेंगी

रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए दो होल्डिंग एरिया बनाए हैं, जहां पानी, शौचालय और टिकट बुकिंग की सुविधा है। सोमवार को 30 ट्रेनें चलाई गई, जबकि मंगलवार को 37 ट्रेनें चलाने की योजना है। इस बार 8 की जगह 12 कोच वाली EMU ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे ने 150 RPF जवान तैनात किए हैं। मेडिकल सुविधा और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY