रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Blackout Mock Drill: बिजनौर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अस्पताल में आग लगने पर रेस्क्यू, घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला​ | Russia Ukraine War: रूस के मालवाहक जहाज Sparta II पर ड्रोन हमला, 16 क्रू मेंबर्स ने लाइफबोट से बचाई जान, यूक्रेन पर शक​ | ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ऊंट के करतब से सरोवर आरती तक…पुष्कर मेला में ये 6 चीजें जरूर करें​

पुष्कर मेला का इतिहास बेहद पुराना रहा है. यहां पर व्यापार, लोक संस्कृति और आस्था का संगम देखने को मिलता है. कार्तिक पूर्णिमा तक तकरीबन 8 दिन चलने वाला ये मेला विदेशी पर्यटकों तक को लुभाता है. इस मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं और ठहरते भी हैं. आप भी अगर इस बार पुष्कर मेला […]

पुष्कर मेला का इतिहास बेहद पुराना रहा है. यहां पर व्यापार, लोक संस्कृति और आस्था का संगम देखने को मिलता है. कार्तिक पूर्णिमा तक तकरीबन 8 दिन चलने वाला ये मेला विदेशी पर्यटकों तक को लुभाता है. इस मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं और ठहरते भी हैं. आप भी अगर इस बार पुष्कर मेला जाने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि क्याक्या चीजें आपको मेले में जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए.

पुष्कर मेला का जिक्र कई पुराने दस्तावेजों में मिलता है. धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि भगवान ब्रह्मा के हाथ से गिरे कमल के फूल से ही पवित्र पुष्कर सरोवर का निर्माण हुआ था. लोग कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने यहां पहुंचते हैं और समय के साथ यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रतियोगिताएं, व्यापार जैसी चीजें होने लगी.

ऊंट की सवारी और करतब

पुष्कर मेला खासतौर पर ऊंटों के करतब, व्यापार के लिए जाना जाता है. इसके अलावा भी इस मेले में कई तरह के पशुओं की बिक्री की जाती है. यहां जाएं तो आप ऊंटों के करतब देखने के साथ ही सवारी कर सकते हैं और साथ में रंगबिरंगे सजे हुए ऊंटों के साथ फोटो क्लिक करवाना न भूलें.

सरोवर आरती में हो शामिल

भोर के समय या शाम को आप पुष्कर झील के घाटों पर पहुंच जाएं. यहां पर शानदार नजारा होता है. यहां पर आप सरोवर घाट पर होने वाली आरती में जरूर शामिल हो. इसी के साथ दीपदान भी कर सकते हैं. आपका मन शांति और सुकून से भर जाएगा.

पारंपरिक प्रतियोगिताएं देखें

हर बार की तरह इस बार भी पुष्कर मेला में कई तरह की प्रतियोगिताएं हो रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मूंछ प्रतियोगिता की चर्चा रहती है. आपको भी इसे जरूर देखना चाहिए. इसके अलावा साफा बांधना, घुड़दौड़, बैलों की दौड़ समेत कई ग्रामीण खेल भी होते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Fort in Rajasthan

हस्तशिल्प को करें एक्सप्लोर

ये मेला पारंपरिक बाजारों के लिए भी जाना जाता है. जहां पर आप राजस्थानी हस्तशिल्प की बनी चीजों, सैंड आर्ट, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, कपड़ों आदि के बारे में जानने के अलावा याददाश्त के तौर पर कुछ चीजें खरीद भी सकते हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला

पुष्कर मेला में आप यहां के लोक नृत्य से लेकर लोक संगीत तक का आनंद ले सकते हैं. कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं, जिसकी वाइब कमाल की होती है.

View this post on Instagram

A post shared by Deepak Singh Sengar

कैंपिंग और फूड

अब पुष्कर मेला आए हैं तो यहां के स्थानीय खाने का लुत्फ तो जरूर ही उठाएं. आपको कई ऐसी पारंपरिक राजस्थानी डिशेज मिल जाएंगी जिनका स्वाद आप शायद पहली बार चखें. इसके अलावा यहां ठहरना हो तो कैंप होते हैं, जिनमें आप आराम से रहने के साथ ही लोकल संस्कृति को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY