तमिलनाडु चुनाव 2026 में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदलती दिख रही है। TVK के नेता विजय के पास अब तक 108 सीटें हैं, जबकि राज्य में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। यानी विजय सरकार बनने के लिए अभी भी 10 सीटों की कमी है।

छोटे दलों की भूमिका
छोटे दल अब सियासी समीकरण का अहम हिस्सा बन गए हैं। कांग्रेस के पास (5 सीटें), PMK के पास (4), CPI के पास (3) और IUML के पास (2) मिलाकर कुल 14 सीटें हैं। अगर ये दल विजय के साथ खड़े होते हैं, तो विजय के लिए सरकार बनाना तय है।
Khabar Monkey
समीकरण आसान नहीं
हालांकि, परिस्थितियां इतनी आसान नहीं हैं। अगर DMK और AIADMK अपने मतभेद भुलाकर साथ आ जाते हैं और छोटे दलों को जोड़ लेते हैं, तो विजय का रास्ता मुश्किल हो सकता है। सियासी विश्लेषक मान रहे हैं कि अगले कुछ दिन तय करेंगे कि विजय सत्ता में आएंगे या विपक्ष में रहेंगे।
असली सवाल
क्या छोटे दल “किंगमेकर” बनेंगे और विजय को सत्ता तक पहुंचाएंगे? या DMK-AIADMK मिलकर खेल पलट देंगे? तमिलनाडु में सरकार की चाबी अब छोटे दलों के हाथ में है।





