SportsViral

WFI का विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस, गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर लगी रोक

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शनिवार (9 मई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके अलावा यूडब्ल्यूडब्ल्यू के डोपिंग रोधी नियमों के तहत संन्यास से वापसी के लिये छह महीने का अनिवार्य नोटिस नहीं देने के कारण 26 जून 2026 तक घरेलू टूर्नामेंटों में उनके भाग लेने पर रोक लगा दी। यह रोक तब लगी है जब 10 से 12 मई तक गोंडा में राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट होना है।

Khabar Monkey

WFI का विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस, गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर लगी रोक
WFI का विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस, गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर लगी रोक

पंद्रह पन्ने के नोटिस में डब्ल्यूएफआई ने आरोप लगाया कि विनेश के आचरण से देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है, भारतीय कुश्ती की छवि खराब हुई है, डब्ल्यूएफआई संविधान के प्रावधानों, यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के नियमों और डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन हुआ है।

महासंघ ने विनेश से चार प्रमुख आरोपों पर सफाई मांगी

महासंघ ने विनेश से चार प्रमुख आरोपों पर सफाई मांगी है जिसमें 2024 पेरिस ओलंपिक से अयोग्य करार दिये जाने, डोपिंग रोधी नियमों के तहत ठौर ठिकाना बताने में कथित तौर पर नाकाम रहने और आईओए द्वारा नियुक्त तत्कालीन तदर्थ समिति द्वारा मार्च 2024 में कराये गए ट्रायल में दो भार वर्गों में भाग लेना शामिल है।

गोंडा में ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में नहीं ले सकतीं हिस्सा

महासंघ ने साफ तौर पर कहा है कि वह इस साल 26 जून तक किसी घरेलू टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकती जिसमें गोंडा में 10 से 12 मई तक होने वाला राष्ट्रीय ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट शामिल है। नोटिस में कहा गया ,’महासंघ को इस बात से संतुष्ट होना होगा कि आपने डोपिंग रोधी नियमों का कोई ऐसा उल्लंघन नहीं किया है, जिसके कारण आप भविष्य में होने वाली किसी भी प्रतियोगिता में महासंघ का प्रतिनिधित्व करने के अयोग्य हो जायें।’

गोंडा रैंकिंग टूर्नामेंट से पहले विनेश को झटका

आईटीए वह संस्था है जो ओलंपिक और दुनिया की दूसरी बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में डोपिंग रोधी कार्यक्रमों का संचालन करती है। लुसाने में स्थित आईटीए लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों के डोपिंग रोधी कार्यक्रमों का भी संचालन करती है।

Leave a Reply