इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में रविवार (9 मई) को रायपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर आई है। हाल ही में पिता बने सूर्यकुमार यादव यह मैच खेलते दिखेंगे। हालांकि, कप्तान हार्दिक पंड्या के खेलने पर संशय है। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में पीठ में ऐंठन के कारण नहीं खेले थे।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार सूर्यकुमार यादव ने को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहने की जानकारी दे दी है। वह जल्द ही रायपुर पहुंचेंगे। वह कप्तानी करेंगे या नहीं यह हार्दिक पंड्या की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। पंड्या का शुक्रवार को फिटनेस टेस्ट हुआ था और शनिवार को फिर से टेस्ट होगा। बेशक उन्होंने रायपुर में टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन उम्मीद है कि वह शनिवार शाम को ट्रेनिंग करेंगे।
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खराब
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वह 10 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। उसने पिछले मैच में 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। बीते दो मैचों में उसे हार मिली है।
Khabar Monkey
मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक बार भिड़ंत हो गई है। वानखेड़े में 12 अप्रैल को खेले गए मैच में 18 रन से जीत मिली थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बनाए थे। इसी मैच में रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
राजस्थान-गुजरात मैच के बाद अंक तालिका में होगा बड़ा फेरबदल
गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स जीतती है तो वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है। राजस्थान का रनरेट +0.510 है। सनराइजर्स का रनरेट +0.737 है। ।





