शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
AI Shopping: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद करेंगे खरीदारी, सर्च से पेमेंट तक संभालेंगे काम​ | जिस गेंद पर खत्म हो सकती थी केएल राहुल की पारी, उसी ने दिलाया ऐतिहासिक शतक! अब ग्लेन फिलिप्स को देंगे खास दावत​ | IB के SP सीपी नौटियाल को उनके ड्राइवर ने मारी गोली, हालत नाजुक; हरिद्वार में मचा हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

भारतीयों को खूब पसंद आ रहीं BYD की इलेक्ट्रिक कारें! 20,000 डिलीवरी का आंकड़ा पार, इन दो गाड़ियों का रहा दबदबा​

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसका फायदा BYD को भी मिल रहा है. BYD अब तक देश में 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी कर चुकी है. खास बात यह है कि कंपनी को 10 हजार से 20 हजार डिलीवरी तक पहुंचने में करीब एक साल […]

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इसका फायदा BYD को भी मिल रहा है. BYD अब तक देश में 20 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी कर चुकी है. खास बात यह है कि कंपनी को 10 हजार से 20 हजार डिलीवरी तक पहुंचने में करीब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय लगा. इससे पहले सितंबर 2025 में कंपनी ने 10 हजार कारों की डिलीवरी पूरी की थी.

इन दो इलेक्ट्रिक कारों ने दिखाया दम

भारत में की चार इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं. इनमें Atto 3, Sealion 7, Seal और eMax 7 शामिल हैं. हालांकि, बिक्री के मामले में Atto 3 सबसे आगे है. कंपनी अब तक इस इलेक्ट्रिक SUV की 9 हजार से ज्यादा यूनिट्स ग्राहकों तक पहुंचा चुकी है.

वहीं, फरवरी 2025 में लॉन्च हुई Sealion 7 को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसकी 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है. इन दोनों गाड़ियों को मिलकर कंपनी की कुल डिलीवरी में 14 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल हुई है.

भारत में लॉन्च हुईं दो महंगी इलेक्ट्रिक कारें

BYD ने हाल ही में अपने लग्जरी ब्रांड को भी भारत में लॉन्च किया है. इसके तहत दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च हुई हैं. पहली Denza D9 है, जिसमें सात लोगों के बैठने की जगह मिलती है. इसकी कीमत 90 लाख रुपये है. दूसरी Denza Z9 GT है, जो एक दमदार और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.56 करोड़ रुपये रखी गई है.

भारत के 40 शहरों में मौजूद हैं शोरूम

BYD लगातार भारत में अपना कारोबार बढ़ा रही है. फिलहाल कंपनी के देश के 40 शहरों में 51 शोरूम हैं. कंपनी का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी इलेक्ट्रिक कारें पहुंचाना और उन्हें खरीदने के बाद बेहतर सर्विस देना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY