बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वकील-पुलिस और बिल्डर सरपंच… फर्जी IAS के भौकाल के आगे सब खा गए गच्चा, भोपाल में ऐसे पकड़ा गया ठग​ | अब नए अंदाज में नजर आएगी Mahindra XEV 9e! कंपनी जल्द ला सकती है अपडेटेड एडिशन​ | प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बुमराह ने ICC Test Rankings में मचाई खलबली, पंत-गिल औऱ जायसावल को भी हुआ फायदा​

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को फायदा हुआ है। हाल ही में हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद, वे अपनीअपनी कैटेगरी में नंबर 1 स्थान की ओर बढ़ गए। […]

ICC Test Rankings: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा बुधवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को फायदा हुआ है। हाल ही में हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के बाद, वे अपनीअपनी कैटेगरी में नंबर 1 स्थान की ओर बढ़ गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ, बुमराह ने कुल पांच विकेट लिए। इस प्रदर्शन की बदौलत बुमराह ने रैंकिंग में तीन स्थानों की छलांग लगाई और टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इसका मतलब है कि बुमराह ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इन दोनों से आगे केवल ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी मिचे स्टार्क हैं, जो उनसे 25 रेटिंग पॉइंट्स आगे हैं।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को भी फायदा हुआ है, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट अपने खाते में डाले थे। रबाडा दो स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में छठे नंबर पर आ गए हैं। वहीं रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास की स्थिति भी बेहतर हुई है।

बावुमा आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 68 र बनाए थे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक औऱ दूसरे नंबर पर जो रूट हैं।

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर,कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर और यशस्वी जायसवाल पांच स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पर आ गए हैं।

टेस्ट ऑलराउंडरों की ताजा रैंकिंग में रबाडा तीन स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर और ग्लेन फिलिप्स चार स्थान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर ने अपनी स्थिति बेहतर की है। मार्को यान्से अभी भी इस श्रेणी में टॉप पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY