बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वकील-पुलिस और बिल्डर सरपंच… फर्जी IAS के भौकाल के आगे सब खा गए गच्चा, भोपाल में ऐसे पकड़ा गया ठग​ | अब नए अंदाज में नजर आएगी Mahindra XEV 9e! कंपनी जल्द ला सकती है अपडेटेड एडिशन​ | प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Election 2027: 2024 की हार से BJP ने लिया सबक, यूपी में 20-25 क्लस्टर बनाकर तैयार करेगी चुनावी चक्रव्यूह​

: रिपोर्ट: आलोक राय, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर  ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद पार्टी अब संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए नया क्लस्टर प्लान तैयार कर रही है। इसके […]

: रिपोर्ट: आलोक राय, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर  ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद पार्टी अब संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए नया क्लस्टर प्लान तैयार कर रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश को 20 से 25 क्लस्टरों में बांटने की योजना है। हर क्लस्टर में 3 से 4 लोकसभा सीटें और करीब दो दर्जन विधानसभा सीटें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस पूरी व्यवस्था की निगरानी तीन स्तरों पर की जाएगी, ताकि बूथ से लेकर प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व तक सीधा संवाद और रिपोर्टिंग हो सके।

2024 के नतीजों के बाद बदली बीजेपी की रणनीति

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी। चुनाव में विपक्ष के PDA फैक्टर और संविधान बदलने के मुद्दे ने राजनीतिक चर्चा को प्रभावित किया। इसके बाद पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति की समीक्षा शुरू की। अब 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी है। फिलहाल प्रदेश को छह क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1,912 मंडलों में बांटा गया है। इसी व्यवस्था के ऊपर अब क्लस्टर का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है। बीजेपी की योजना प्रदेश में 20 से 25 क्लस्टर बनाने की है। प्रत्येक क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा क्षेत्रों के साथ लगभग 24 विधानसभा सीटें शामिल होंगी। इसका मकसद चुनावी तैयारियों की निगरानी और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करना है।

तीन स्तर पर होगी चुनावी रणनीति की निगरानी

बीजेपी के नए क्लस्टर प्लान में रिपोर्टिंग और जवाबदेही के लिए तीन स्तर की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय समिति, क्लस्टर समिति और स्थानीय समिति शामिल होंगी। तीनों समितियों के बीच समन्वय के जरिए चुनावी तैयारियों का फीडबैक ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।

क्लस्टर प्लान की तीन स्तरीय व्यवस्था

केंद्रीय समिति: इसमें प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। ये क्लस्टर प्रभारियों के सीधे संपर्क में रहेंगे और उनसे मिलने वाली रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।

क्लस्टर समिति: प्रदेश में बनाए जाने वाले 20 से 25 क्लस्टरों की जिम्मेदारी प्रभारियों को दी जाएगी। ये स्थानीय समितियों से रिपोर्ट लेकर केंद्रीय समिति तक पहुंचाएंगे।

स्थानीय समिति: इसमें मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख जैसे संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल होंगे। इनकी जिम्मेदारी बूथ स्तर की गतिविधियों और स्थानीय फीडबैक की जानकारी देना होगा।

इस व्यवस्था के जरिए बीजेपी बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, स्थानीय समस्याओं और चुनावी माहौल की नियमित जानकारी जुटाने की तैयारी में है।

हारी हुई विधानसभा सीटों पर रहेगा खास फोकस

बीजेपी की रणनीति में उन विधानसभा सीटों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पार्टी को पिछले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। खासतौर पर 2017 के मुकाबले 2022 में जिन सीटों पर पार्टी को नुकसान हुआ, उनकी अलग से समीक्षा की गई है। इन सीटों पर संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने की योजना है। इसके तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ चेहरों को भी क्लस्टर की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी का प्रयास है कि बड़े नेताओं की निगरानी में कमजोर सीटों पर संगठन की स्थिति मजबूत की जाए।

जातीय समीकरणों और गांवों के प्रभावशाली चेहरों पर नजर

2027 की तैयारी में बीजेपी केवल संगठनात्मक मजबूती तक सीमित नहीं है। पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र के जातीय और सामाजिक समीकरणों का भी आकलन कर रही है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार जातियों के प्रभाव, पिछले दो चुनावों में अलगअलग जातियों के वोटिंग पैटर्न, गांवों में प्रभावशाली सामाजिक समूहों और विभिन्न दलों के नेताओं की पकड़ से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली नेताओं के जरिए गांवों में चौपाल लगाने की रणनीति भी तैयार की जा रही है। इन चौपालों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों, लोगों की समस्याओं और सामाजिक समीकरणों को समझने की कोशिश होगी।

2027 से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी

बीजेपी का प्रस्तावित क्लस्टर प्लान बताता है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारी करना चाहती है। बूथ से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रिपोर्टिंग व्यवस्था बनाने, कमजोर सीटों पर फोकस करने और सामाजिक समीकरणों का आकलन करने की योजना इसी रणनीति का हिस्सा है। अब देखना होगा कि क्लस्टर व्यवस्था जमीन पर कितनी प्रभावी तरीके से लागू होती है और पार्टी की यह संगठनात्मक तैयारी 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या भूमिका निभाती है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY