तेज गर्मी, धूप और बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से स्किन पर डलनेस आती है. लगातार ये प्रॉब्लम बनी रहे तो स्किन पर पिंपल्स निकलते हैं जिस वजह से दाग-धब्बे बन जाते हैं. इन डार्क स्पॉट्स को हटाना आसान नहीं होता. स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि स्किन को नेचुरली क्लीन करने के लिए इसकी स्क्रबिंग जरूरी है. गर्मियों में स्क्रब करने के लिए कुछ तरीके आजमाएं जा सकते हैं. स्क्रब करने से हमारे पोर्स की क्लीनिगं होती है और पोर्स टाइट भी होते हैं. जब हम स्किन केयर में कमी छोड़ते हैं तो ये पोर्स में गंदगी और ऑयल जमता है. इससे पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने या पिंपल हो जाते हैं.

स्किन पर निखार के लिए जरूरी है कि इसे क्लीन किया जाए. नॉर्मल फेस वॉश से स्किन को रोजाना साफ करना चाहिए. लेकिन स्किन केयर में एक्सफोलिएशन को फॉलो करना भी जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं कि किन देसी तरीकों को अपनाकर समर में बेस्ट स्किन स्क्रबिंग की जा सकती है.
गर्मी में स्किन की एक्स्ट्रा केयर
बता दें कि गर्मियों के दौरान स्किन जल्दी ऑयली और डल हो जाती है. इसके अलावा टैनिंग की वजह से भी स्किन डार्क नजर आती है. इसलिए इस मौसम में हल्की और नेचुरली स्क्रबिंग भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. जानें कुछ आसान और असरदार स्क्रबिंग आइडियाज…
कॉफी और शहद की स्क्रब
एक चम्मच कॉफी पाउडर लें और इसमें दो छोटे चम्मच शहद मिलाएं. इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें. इससे गर्मी में होने वाली टैनिंग हटेगी और स्किन ग्लो कर पाएगी. जहां कॉफी से डीप क्लीनिंग हो पाएगी वहीं शहद से चेहरे पर सॉफ्टनेस आएगी. शहद से स्किन को हाइड्रेशन भी मिलता है. इसलिए हफ्ते में एक या दो बार शहद वाली कॉफी से स्क्रबिंग जरूर करें.
चीनी और नींबू की स्क्रब
गर्मी में नींबू एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित होता है क्योंकि इसमें शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व विटामिन सी होता है. एक चम्मच शुगर पाउडर लें और इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की डालें. इसकी स्क्रब करने से डेड स्किन हट पाती है और चेहरे पर फ्रेशनेस आती है. अगर किसी की स्किन सेंसिटिव है तो उसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस नुस्खे को आजमाना चाहिए.
खीरा और ओट्स की स्क्रब
गर्मियों में खीरे को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल में लिया जा सकता है. इसका सबसे बड़ा बेनिफिट इसमें पानी की सबसे ज्यादा मात्रा का होना है. पसीना ज्यादा निकलने की वजह से स्किन प्रॉब्लम्स परेशान करती हैं. खीरे से स्क्रबिंग करने के लिए आपको खीरे के रस और ओट्स की हेल्प लेनी होगी. एक बर्तन में दो से तीन चम्मच खीरे का रस लें और इसमें आधा चम्मच ओट्स का पाउडर डालें. जहां खीरे का रस स्किन को कूलिंग इफेक्ट देगा वहीं ओट्स से डीप क्लीनिंग बेनिफिट मिल पाएगा.
बेसन और दही से स्क्रब
आप चाहे तो गर्मियों के सुपरफूड दही से भी फेस की स्क्रब कर सकते हैं. इसके लिए दो से तीन चम्मच दही लें और इसमें आधा चम्मच बेसन मिला दें. ये दोनों चीजें स्किन पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करती हैं और इससे नेचुरल क्लीनअप जैसा फील आता है.





