गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. तेज धूप, चिलचिलाती गर्मी और उमस भरा वातावरण शरीर को जल्दी थका देता है. ऐसे में लू लगना, पेट में भारीपन, डिहाइड्रेशन, भूख न लगना और बार-बार कमजोरी महसूस होना आम बात हो जाती है. खासकर जब खान-पान और दिनचर्या में थोड़ी भी लापरवाही हो जाए, तो ये समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं. ऐसे में शरीर को इस मौसम में हल्का, ठंडक देने वाला और हाइड्रेट रखने वाला आहार चाहिए. लेकिन अक्सर लोग इसके उलट खानपान अपनाते हैं, जिससे पाचन खराब हो जाता है और शरीर में सुस्ती बनी रहती है.

ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में ऐसी चीजों को एड करें जो शरीर को अंदर से ठंडक, एनर्जी दें और लू से भी बचाए. तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों को खाना और पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, जिससे आप इस मौसम को बिना किसी परेशानी के आराम से एंजॉय कर सकें.
लू और डिहाइड्रेशन का खतरा
अगर आपको शरीर को ठंडा और हाइड्रेटिड रखने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो अब इसे छोड़ दीजिए. क्योंकि हाइड्रेशन बढ़ाने के लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं. इसमें करीब 92 पर्सेंट तक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है. इसके अलावा नारियल पानी भी पी सकते हैं. ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है. सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से पूरा दिन एर्जेटिक रह सकते हैं.
खाने का बाद भारीपन को कैसे करें दूर?
गर्मियों में अक्सर खाना खाने के बाद पेट भारी-भारी लगने लगता है. इससे कब्ज और एसिडिटी की भी शिकायत हो जाती है. ऐसे में आप खाने के साथ या बाद में दही या छाछ का सेवन करें. इसमें प्रोबायोटिक्स होता है, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और ठंडा रखने में मदद करता है. इसके अलावा खाने के पचाने में भी सहायक है.
दोपहर में भी रहेंगे एनर्जेटिक
गर्मियों में अक्सर दोपहर में खाने का बाद सुस्ती लगने लगती है. ऐसे में इसे दूर करने के लिए आप खीरा या फिर सत्तू का शरबत पी सकते हैं. खीरे में 92 पर्सेंट तक पानी होता है. जो इंस्टेंट ठंडक देता है. वहीं सत्तू में प्रोटीन होने की वजह से ये एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार है. खीरे में नमक और नींबू लगाएं और सबकुछ सेट.
स्किन में जलन की समस्या
गर्मी के मौसम में अगर आपके चेहरे पर जलन या खुजली की समस्या हो गई है तो इसे अंदर से ठीक करने की जरूरत है. इसके लिए आप पुदीना की पत्ती चबा सकती हैं. इसके अलावा आप पन्ना भी काफी फायदेमंद होता है. इससे स्किन इंफ्लामेशन कम होती है. विटामिन सी होने की वजह से नेचुरल ग्लो आता है और शरीर भी ठंडा रहता है.





