Thursday, April 23, 2026
Viral

Viral Video: स्टेशन पर युवक के सिर से जुएं निकालता दिखा बंदर, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन शरारती बंदरों के होते रहते हैं, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने इंटरनेट की जनता को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया है. हुआ यूं कि एक युवक चुपचाप रेलवे स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी एक नन्हा मेहमान आया और उसे ऐसी सर्विस दी कि वहां मौजूद लोग दंग रह गए.

Viral Video: स्टेशन पर युवक के सिर से जुएं निकालता दिखा बंदर, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Viral Video: स्टेशन पर युवक के सिर से जुएं निकालता दिखा बंदर, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा-सा रेलवे स्टेशन है, जहां कुछ यात्री कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. तभी अचानक एक बंदर वहां पहुंचता है और सीधे कुर्सी पर बैठे एक युवक की जांघ पर चढ़कर बैठ जाता है. लोग सोच रहे थे कि बंदर शायद खाना छीनेगा या भाग जाएगा, लेकिन उसने तो युवक के बालों में जुएं ढूंढना शुरू कर दिया.

वीडियो में युवक की हालत देखने लायक है. वह बिल्कुल मूर्ति की तरह जम गया है. उसे डर है कि जरा-सा हिलने पर बंदर अपना रौद्र रूप न दिखा दे. आप देखेंगे कि बंदर बड़े इत्मीनान से युवक के बालों की सफाई में जुटा है. इस बीच, कुछ लोग तो फौरन वहां से खिसक लिए, लेकिन बच्चे इस नजारे का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं और युवक की मौज ले रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर @thebharat24x7 द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में तो जैसे हंसी का सैलाब आ गया है. एक ने लिखा, मोंकेश भाई कह रहे होंगे- तेरा बाल भी बांका नहीं होने दूंगा, मैं हूं ना. दूसरे ने कहा, मैं तो इस इंतजार में था कि बंदर कब थप्पड़ मारेगा. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, आज तो भाई के सारे जुएं साफ होकर ही रहेंगे.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply