सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sonia Gandhi Autobiography: ‘मेरे परिवार को लेकर बहुत झूठ फैलाए गए’, विमोचन पर सोनिया गांधी ने बोलीं- राहुल-प्रियंका के कहने पर लिखी आत्मकथा​

Sonia Gandhi Autobiography: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के दौरान निजी जिंदगी और परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया।  नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बारे में लंबे समय से कई ऐसी बातें […]

Sonia Gandhi Autobiography: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के दौरान निजी जिंदगी और परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया। 

नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनके परिवार के बारे में लंबे समय से कई ऐसी बातें कही जाती रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इसी वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी खुद लिखने का फैसला किया।

सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी सास इंदिरा गांधी , पति राजीव गांधी और बच्चों राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के बारे में कई तरह की कहानियां बनाई गईं। इनमें बहुत सी बातें सच्चाई से दूर थीं।

उन्होंने बताया कि अपनी भावनाओं और परिवार से जुड़े वास्तविक अनुभवों को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने आत्मकथा लिखी। हालांकि, शुरुआत में वह निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने के पक्ष में नहीं थीं।

#WATCH | Delhi: On her memoir, ‘Belonging: A Journey of Love’, CPP Chairperson Sonia Gandhi says, “I was terrified of Mrs Gandhi Senior . I didn’t quite know how to approach her or what to say. Also, because my husband and his brother Sanjay used to call… pic.twitter.com/ABbbRjNxld

— ANI November 16, 2026

राहुलप्रियंका ने किताब लिखने के लिए बढ़ाया हौसला

सोनिया गांधी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। लेखन के दौरान कई भावनात्मक चुनौतियां भी सामने आईं।

विशेष रूप से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़ी यादों को शब्दों में उतारना उनके लिए बेहद कठिन रहा। इन घटनाओं को दोबारा याद करना भावनात्मक रूप से तकलीफदेह था।

भारत में अपनापन तलाशने की कहानी

अपनी किताब के शीर्षक ‘बिलॉन्गिंग’ का अर्थ समझाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी से विवाह के बाद उन्हें एक नए देश, परिवार और संस्कृति के साथ तालमेल बैठाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि भारत आने के शुरुआती दिनों में कई चीजें उनके लिए बिल्कुल नई थीं। धीरेधीरे उन्होंने भारतीय परंपराओं और जीवनशैली को समझा तथा यहां अपनेपन का अनुभव किया। सोनिया गांधी ने इस अनुभव की तुलना उन भारतीय महिलाओं से भी की, जिन्हें शादी के बाद नए परिवार और वातावरण में खुद को ढालना पड़ता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY