मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

US Flight Ground Stop: अमेरिका में AIR EMERGENCY, कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने पर 8 हजार Flight कैंसिल, 15 लाख यात्री फंसे​

US Flight Ground Stop:अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम ) में तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों पर रोक करनी पड़ीं, जिससे करीब 15 लाख यात्री […]

US Flight Ground Stop:अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम ) में तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार को 4 घंटे से ज्यादा समय तक हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों पर रोक करनी पड़ीं, जिससे करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा ली गई, लेकिन इसका असर आज भी जारी है। बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

USA Flights Ground Stop: अमेरिका में तकनीकी खराबी से हवाई सेवाएं ठप, FAA ने देशभर में रोकी उड़ानें#USFlights #FAAGroundStop #AmericaFlightNews #FlightCancellation #USFlightDelay pic.twitter.com/UXeEryy1jz

— Bansal News Official November 14, 2026

हवा में मौजूद विमानों को मिली थी लैंडिंग की अनुमति

FAA के आदेश के मुताबिक, उड़ानों पर रोक के दौरान जो विमान पहले से हवा में थे, उन्हें सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई थी। वहीं, एयरपोर्ट पर खड़े विमानों के टेकऑफ पर रोक लगाई गई थी। दूसरे देशों से अमेरिका आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स को स्थिति के अनुसार अनुमति दी गई। शुक्रवार रात 8:15 बजे FAA ने करीब 4 घंटे से ज्यादा समय बाद ग्राउंड स्टॉप हटा लिया। हालांकि, उड़ानें दोबारा शुरू होने के बावजूद विमानों और क्रू की उपलब्धता प्रभावित होने से शनिवार को भी देरी और कैंसिलेशन जारी रहे। 

 

 

पुराने कम्युनिकेशन नेटवर्क में खराबी से रुकी उड़ानें

शुरुआत में शिकागो के ओ’हेयर और मिडवे एयरपोर्ट पर उपकरणों में खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर में ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया। ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी के मुताबिक, अमेरिका के सभी 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों में कम्युनिकेशन और रडार सिस्टम प्रभावित हुए थे। जांच के बाद उन्होंने बताया कि पुराना कम्युनिकेशन नेटवर्क नई तकनीक के दबाव को संभाल नहीं पाया, जिससे सिस्टम में अस्थिरता आई। तकनीशियनों ने नेटवर्क को ठीक कर उड़ानों पर लगी रोक हटाई।

नए AI सिस्टम की भी जांच

FAA के नए AI आधारित SMART सिस्टम की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यह सिस्टम एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को विमानों की आवाजाही और संभावित भीड़ का विश्लेषण कर सुझाव देता है। हालांकि, इसकी निर्माता कंपनी ने खराबी से किसी भी संबंध से इनकार किया है। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आधुनिक बनाने के लिए 12.5 अरब डॉलर का बजट मंजूर किया गया है। इसके तहत पुराने तारों की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल और नए रेडियो सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

9/11 और 2023 में भी रोकी गई थीं उड़ानें

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमले के बाद सभी विमानों को जमीन पर उतारने का आदेश दिया गया था। इसके बाद 11 जनवरी 2023 को FAA के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई थी। उस समय पायलटों को सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी देने वाला सिस्टम ठप हो गया था और करीब 90 मिनट तक उड़ानें प्रभावित हुई थीं। सितंबर में भी नॉर्थईस्ट अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम की खराबी से सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं।

 

 

फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

अमेरिका में फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड पाने का अधिकार है। यह नियम उड़ान रद्द होने की वजह चाहे जो भी हो, लागू होता है। फ्लाइट में काफी देरी या बदलाव होने पर यात्री सफर नहीं करने का फैसला लेकर रिफंड मांग सकते हैं। इस परेशानी का असर थैंक्सगिविंग की छुट्टियों से करीब दो हफ्ते पहले हुआ है। एयरलाइंस फॉर अमेरिका के मुताबिक, छुट्टियों के दौरान अमेरिकी एयरलाइंस से हर दिन औसतन 27 लाख यात्रियों के सफर करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY