रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

संभाजीनगर में आधी रात छापा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क उजागर; 17 लाख का माल बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार​

Sambhajinagar Ration Black Market: छत्रपति संभाजीनगर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला राशन व आंगनवाड़ी के बच्चों, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए निर्धारित पोषण आहार काले बाजार में बेचने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किराड़पुरा क्षेत्र स्थित पूर्व नगरसेवक कलीम कुरैशी के गोदाम पर अपराध शाखा ने […]

Sambhajinagar Ration Black Market: छत्रपति संभाजीनगर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला राशन व आंगनवाड़ी के बच्चों, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए निर्धारित पोषण आहार काले बाजार में बेचने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। किराड़पुरा क्षेत्र स्थित पूर्व नगरसेवक कलीम कुरैशी के गोदाम पर अपराध शाखा ने शनिवार की मध्यरात्रि में दबिश देकर 17 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

संभाजीनगर में आधी रात छापा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क उजागर; 17 लाख का माल बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार​
संभाजीनगर में आधी रात छापा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क उजागर; 17 लाख का माल बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार​

प्रकरण में जिन्सी पुलिस थाने में 2 अलगअलग प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों समीर कुरैशी, फहाद सुत्तारी व फरदीन पठान को दबोच लिया। कलीम कुरैशी व आवेज कुरैशी फरार हैं व उनकी खोजबीन जारी है। अपराध शाखा के उपायुक्त प्रशांत मोहिते ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किराड़पुरा स्थित हबीबिया मस्जिद के पास गोदाम में बड़ी मात्रा में राशन का अनाज जमा किया गया है। तदुपरांत अपराध शाखा ने छापा मारा, तो जांच के दौरान राशन दुकानों से लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले चावल, गेहूं, मक्का, ज्वार व चीनी का बड़ा भंडार मिला।

आंगनवाड़ी के बच्चों का पोषण आहार भी नहीं छोड़ा

मोहिते ने बताया किछापेमारी के दौरान यह भी पता चला कि की ओर से वितरित किए जाने वाले पोषण आहार के पैकेट फाड़कर वह सामग्री अलगअलग बोरियों में भरी जा रही थी। पुलिस ने मौके से मूंग दाल, अहर दाल व मल्टीमिक्स सीरियल्स एंड प्रोटीन प्रीमिक्स का बड़ा भंडार व विभाग के लेबल लगी 140 खाली थैलियां जब्त की। इससे आशंका जताई जा रही है कि बाजार में बेचने के लिए पोषण आहार अवैध रूप से हटाया जा रहा था।

3 आरोपी अरेस्ट, 2 फरार

मोहिते ने बताया कितलाशी के दौरान भारी मात्रा मैं खाद्यान्न, वजन कांटा, डीजल व परिवहन में प्रयुक्त ट्रक भी जब्त किया गया, जिला सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप शिंदे की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें 3 गिरफ्तार व दो फरार हैं।

जांच दल में ये अधिकारी रहे शामिल

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, के उपायुक्त प्रशांत मोहिते, सहायक पुलिस आयुक्त अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में अपराध शाखा के निरीक्षक गजानन कल्याणकर, उपनिरीक्षक प्रवीण पाथरकर, दिशेन बन, विशेष पथक, जिला आपूर्ति विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY