रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान बर्दाश्त नहीं, यह भारत की आन-बान-शान’, तिरंगा यात्रा में गरजे सीएम योगी​ | 2026 Maruti Brezza vs Tata Nexon: कीमत से लेकर सेफ्टी और परफॉर्मेंस तक, जानिए कौन-सी SUV है सबसे बेहतर​ | Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का ‘बादशाह’ बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एशिया कप 2027 के लिए एसीसी ने किया शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और कहां होंगे इस बार के मुकाबले​

Asia Cup 2027: एशिया कप 2025 पर अभी हाल ही में टीम इंडिया ने अपना कब्जा जमाया है, वो और बात है कि वो ट्रॉफी अभी पाकिस्तान के पास है. अब एक बार फिर एशिया कप के लिए एसीसी ने शेड्यूल और वेन्यु का ऐलान कर दिया है. एशिया कप 2027 की तारीखों और वेन्यू […]

Asia Cup 2027: एशिया कप 2025 पर अभी हाल ही में टीम इंडिया ने अपना कब्जा जमाया है, वो और बात है कि वो ट्रॉफी अभी पाकिस्तान के पास है. अब एक बार फिर एशिया कप के लिए एसीसी ने शेड्यूल और वेन्यु का ऐलान कर दिया है. एशिया कप 2027 की तारीखों और वेन्यू को लेकर जानकारी सामने आई है. एशिया कप 2027 की मेजबानी इस बार बांग्लादेश को सौंपी गई है.

आईसीसी विश्व कप 2027 से ठीक पहले ये टूर्नामेंट 50 ओवरों के फ़ॉर्मेट में इस बार खेला जाएगा, लेकिन टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार बांग्लादेश के हाथो में है, लेकिन भारतीय टीम क्या बांग्लादेश जाएगी या नही इस पर कोई अधिकारिक बयान नही आया है, पिछले साल से दोनों देशों के बीच तनातनी चल रही है.

Asia Cup 2027 का शेड्यूल आया सामने

एशिया कप 2027 इस बार 18 जून से 4 जुलाई के बीच होना प्रस्तावित है. यह एडिशन वनडे फॉर्मेट में होगा यानी 50 ओवर के मुकाबले होंगे. एशिया कप का आयोजन उस साल होने वाले विश्व कप के फ़ॉर्मेट के आधार पर होता है. पहले ये टूर्नामेंट 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में ही खेला जाता था, लेकिन 16 से एशिया कप के फॉर्मेट के आईसीसी वर्ल्ड कप के अनुरूप रखा जाता है.

एशिया कप 2025 जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था वो टी20 फ़ॉर्मेट में खेला गया था. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया था, टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में तिलक वर्मा की बदौलत पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी.

अब अगला विश्व कप 2027 में 50 ओवर फ़ॉर्मेट में खेला जाना है, ऐसे में इस बार ये टूर्नामेंट 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमे अगर टीम इंडिया हिस्सा लेती है, तो इस टूर्नामेंट में आखिरी बार विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते नजर आ सकते हैं.

बांग्लादेश के इन ग्राउंड पर खेले जा सकते हैं एशिया कप 2027 के मुकाबले

एशिया कप 2027 के मैचों के लिए मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट को वेन्यू के तौर चिन्हित किया गया है. इनके अलावा बोगुरा के शहीद चंदू स्टेडियम में भी मैच कराने की योजना है. लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि टूर्नामेंट के आने तक क्या यह मैदान तैयार हो जाएगा.

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश बोर्ड से हाल ही में वेन्यू को लेकर जानकारी मांगी थी. अगले कुछ दिन में इस बारे में एसीसी को जानकारी दी जाएगी.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY