बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PM मोदी के जन्मस्थान से कर्मभूमि तक बाइक यात्रा, काशी में आज होगा समापन, जानें पूरा कार्यक्रम​ | 300 रुपए की मजदूरी पर विवाद, पेचकस से 3 कत्ल… देहरादून ट्रिपल मर्डर में प्लंबर अरेस्ट​ | India vs West Indies: श्रेयस अय्यर का टी-20 में पहला शतक, लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, लगातार 10वीं जीत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

SIR Controversy: एसआईआर विवाद पर राहुल गांधी के आरोपों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, बोला- दावे भ्रामक, प्रक्रिया को SC की मंजूरी​

SIR Controversy:  एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जहां इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अब चुनाव आयोग ने उनके दावों को भ्रामक बताते हुए […]

SIR Controversy:  एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विवाद लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल जहां इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अब चुनाव आयोग ने उनके दावों को भ्रामक बताते हुए जवाब दिया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि फॉर्म6 में कथित रूप से गैरकानूनी और एकतरफा बदलाव किया गया और इसका इस्तेमाल BJP को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग की एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

आयोग बोलाराहुल की पोस्ट में व्याख्या सही नहीं

इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी की पोस्ट में दी गई व्याख्या सही नहीं है। आयोग के मुताबिक बिहार में SIR से संबंधित 24 जून 2025 का आदेश आयोग की सर्वसम्मति से जारी हुआ था और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस प्रक्रिया को वैध माना था। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि SIR के लिए फॉर्म6 के साथ जुड़े घोषणापत्र के इस्तेमाल को भी अदालत की मंजूरी मिली थी।

जंतरमंतर पर प्रदर्शन जारी

उधर, SIR और CEC को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली में जंतरमंतर पर प्रदर्शन जारी है। NSUI समेत कई संगठनों ने सोमवार को भी विरोध दर्ज कराया। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है और अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें:

कांग्रेस चलाएगी ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी बाइक रैली, साइकिल रैली और पदयात्राओं के जरिए SIR से प्रभावित मतदाताओं की जानकारी जुटाएगी। इसके बाद 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY