रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने फिक्स किए ये 2 नाम, तीसरे को लेकर सस्पेंस बरकरार​ | Virat Kohli Century: विराट कोहली का 86वां शतक, 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने, मैच भी जीता​ | अमरोहा में बनेगी 17 करोड़ से हाईटेक जेल, तीन गांव की 24.52 हेक्टेयर जमीन चिन्हित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ढाढ़ी-बाल काटे, मुंह काला कर पिलाया पेशाब; अलीगढ़ में युवक के साथ हैवानियत​

अवैध संबंधों के चलते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पहले उसके दाढ़ीबाल मुंड दिए. फिर उसका मुंह काला करने के बाद उसे पेशाब भी पिलाया. यही नहीं, आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर चप्पल जूतों से […]

अवैध संबंधों के चलते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को पकड़कर पहले उसके दाढ़ीबाल मुंड दिए. फिर उसका मुंह काला करने के बाद उसे पेशाब भी पिलाया. यही नहीं, आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर चप्पल जूतों से बुरी तरह पिटाई भी की. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है.

वारदात अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा का है. पुलिस के मुताबिक यहां मोहल्ला सतभैया में तीनचार दिन पहले एक युवक के साथ कुछ लोगों ने हैवानियत की. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच की. इसमें पता चला कि खैर थाना क्षेत्र में बिलखोरा गांव के रहने वाले एक युवक का अपनी बहन की देवरानी के साथ अवैध संबंध था. 24 सितंबर को वह अपनी बहन से मिलने के बहाने उसकी ससुराल दुभिया बंजारा आया था.

रंगे हाथ पकड़कर लोगों ने किया ये हाल

कुछ देर बहन के घर रहने के बाद युवक वहां से निकला, लेकिन कुछ ही देर बाद युवक को उसकी बहन की देवरानी के साथ जंगल में आपत्तिजनक हालात में पकड़ लिया गया. इसके बाद गांव के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और दाढ़ीबाल मुंडते हुए उसका मुंह काला कर दिया. यही नहीं, गांव वालों ने युवक को वहीं जंगल में ही एक पेड़ से बांध दिया और चप्पल जूतों से पिटाई करते हुए उसे पेशाब पिलाया.

अब एक्शन में आई पुलिस

बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो से युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की गई. अकराबाद कोतवाल पंकज कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़ित युवक की तहरीर पर चार महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं.

15 दिन फरार रहे दोनों

पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले यह युवक अपनी बहन की देवरानी को लेकर भाग गया था. करीब 15 दिन बाद वापस लौटा तो गांव में काफी बवाल हुआ. पंचायत भी हुई और दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के कनेक्शन में रहे. इसी बीच बुधवार को युवक बहन के घर पहुंचा और वहां से अगले ही दिन अपने घर के लिए निकल भी गया, लेकिन जंगल में मवेशी चराने गए लोगों ने उसे जंगल में रंगे हाथ पकड़ लिया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY