Financial Crisis Alert: चेन्नई के मशहूर म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर मुथुकृष्णन दंडपाणि ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर 29 सितंबर की शाम एक पोस्ट की थी, जो की अब चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर भविष्य में आने वाली आर्थिक चुनौतियों को लेकर अलर्ट किया है, इसके साथ ही लोगों को इन चुनौतियों के लिए तैयार रहने के उपाय भी बताएं हैं।

एक पोस्ट से सोशल मीडिया में मची खलबली
इन्वेस्टमेंट एडवाइजर मुथुकृष्णन दंडपाणि ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए लिखा कि ‘मैं कोई भविष्य बताने वाला नॉस्ट्रैडेमस नहीं हूं। मैं सिर्फ पिछले दो सालों से उन संभावनाओं के बारे में आगाह करता आ रहा हूं, जो मुझे दिख रही थीं। मैं इसे एक बार फिर दोहराता हूं। पूरी कोशिश करके एक सुरक्षित रिजर्व या इमरजेंसी फंड बनाएं, जो आपके परिवार के तीन साल के पूरे खर्चों को कवर कर सके। कर्ज न लें। कोई नया लोन तो बिल्कुल ना लें। रियल एस्टेट या घर खरीदने जैसी लंबी अवधि की जिम्मेदारियों में खुद को ना बांधें।’
उन्होंने आगे कहा कि
‘आकाश नहीं गिरने वाला। दुनिया ने पहले भी ऐसे संकट झेले हैं और आगे भी झेलेगी। ये उपाय कठिन समय को आर्थिक और भावनात्मक रूप से संभालने में मदद करेंगे। अच्छे दिन जरूर लौटेंगे। ये चक्र का स्वभाव है।’
I’m no Nostradamus.
I’ve been cautioning for the last two years about some of the possibilities I saw coming.
I’ll repeat it for the nth time.
Try your level best to create a safe reserve or emergency corpus that can cover three years of your family’s complete expenses.
Don’t…
— Muthukrishnan Dhandapani September 29, 2026
इस पोस्ट पर लोगों ने कुछ इस तरह से दे रहें राय
इंवेस्टर की इस पोस्ट के आने के बाद यूजर्स इस पर अपनी अपनी राय दे रहें हैं। कुछ लोगों ने इस एडवाइजरी को बिल्कुल सही और जरूरी बताया तो वहीं कई मिडिल क्लास परिवार के लोगों ने यह सवाल उठाया कि आज के दौर में 33 महीने की बचत करना मुश्किल हैं, तो 3 साल का फंड कैसे जुटाएंगे?
इस पर एक यूजर ने लिखा कि ‘आपके इरादे का अनादर नहीं कर रहा, लेकिन क्या आपको पता है कि मिडिल क्लास लोगों के लिए 3 साल तो दूर, 3 महीने का रिज़र्व फंड जमा करना भी कितना मुश्किल होता है!’
दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘मुथु जी, शायद मैं आपसे ज़्यादा कंज़र्वेटिव हूँ।
मैं एसेट एलोकेशन में बहुत भरोसा करता हूँ। मैंने हमेशा 10 साल के खर्च और वित्तीय ज़िम्मेदारियों के बराबर का ‘सेफ़्टी नेट’ बनाए रखा है।
परिवार की सभी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने के बाद भी, मैं अपनी कुल पूंजी का 40% हिस्सा फिक्स्ड इनकम में रखता हूँ।
मुश्किल समय में मानसिक शांति बनाए रखने के लिए फिक्स्ड इनकम एलोकेशन बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ऐसा समय हमारी सोच से कहीं ज़्यादा लंबा खिंच सकता है।’
तीसरे यूजर ने लिखा ‘क्या मुझे अपना सोना बेच देना चाहिए? मैं ऐसा इंसान हूं जिसने कभी हाथ में कैश रखने के बारे में नहीं सोचा, लेकिन आपकी पोस्ट ने मुझे इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया।’
यह भी पढ़े: