शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Tata Motors CV Q2 Results: ट्रक-डम्पर बेचकर टाटा मोटर्स ने छापे ₹1,254 करोड़, रेवेन्यू ₹25,232 करोड़ पहुंचा​ | अभी लखनऊ जेल में ही कटेंगी श्रद्धा दुबे की रातें, कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज; जज ने क्या कहा?​ | Amitabh Bachchan Bungalow Bomb Threat: अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ बंगले को ग्रेनेड हमले की धमकी, मेयर ऑफिस और स्कूल भी निशाने पर, मुंबई पुलिस अलर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Sharad Purnima पर लड्डू गोपाल का करें श्वेत श्रृंगार, मुकुट में चंद्रिका लगाना न भूलें​

शरद पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा की रात चांदनी का दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भहवान श्री कृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। इतना ही नहीं, लड्डू […]

शरद पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा की रात चांदनी का दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भहवान श्री कृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है।

इतना ही नहीं, लड्डू गोपाल की पूजा और सेवन करने से भक्तजनों के लिए शरद पूर्णिमा बेहद खास होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन लड्डू गोपाल का ‘श्वेत श्रृंगार’ करने और उन्हें खीर का भोग लगाने से घर में सुखसमृद्धि आती है। आइए आपको बताते हैं लड्डू गोपाल की पोशाक कैसी होनी चाहिए और पूजा के दौरान किन नियमों का ध्यान रखें।

लड्डू गोपाल को पहनाएं सफेद रंग की पोशाक

इस दिन आप कान्हा जी को सफेद रंग की चमकीली पोशाक जरुर पहनाएं। लड्डू गोपाल की पोशाक पर मोती, चांदी के रंग की लेस या हल्की चमक वाली कढ़ाई हो, तो इनके श्रृंगार में चार चांद लग जाएंगे। वहीं, आप लड्डू गोपाल को सफेद मोतियों की माला, सुंदर मुकुट और छोटीसी बांसुरी जरुर पहनाएं अर्पित करें। शरद पूर्णिमा के दिन कन्हा जी को चंदन का तिलक जरुर लगाएं।

शरद पूर्णिमा के दिन लड्डू गोपाल के श्रृंगार में एक विशेष चीज और जुड़ जाती है, जैसे कि चांदनी। कुछ लोग इसे चंद्रिका आभूषण के नाम से भी पुकारते हैं। इसको तब पहनाएं, जब लड्डू गोपाल का स्पेशल श्रृंगार किया हो। असल में शरद पूर्णिमा का यह पर्व कान्हा जी को महारास के लिए तैयार किया जाता है, तो मुकुच के साथ चंद्रिका पहनाने से उनका रुप और भी ज्यादा मनमोहक बन जाता है।

सुबह स्नान और अभिषेक से करें शुरुआत

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके फिर पूजा स्थल की सफाई करें। अब लड्डू गोपाल को स्नान कराएं। ध्यान रखें कि लड्डूगोपाल को ब्रह्म मुहूर्त के बाद स्नान कराएं। खासतौर पर लड्डू गोपाल भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्परुप हैं और घर में उनकी सेवा एक बालक के भांति की जाती है, ऐसे में उन्हें सुबह जल्दी न उठाएं। कान्हा को स्वच्छ जल या फिर पंचामृत से स्नान जरुर कराएं। पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का इस्तेमाल करें।

इसके बाद मुलायम और साफ कपड़े से लड्डू गोपाल को पोंछें। फिर उन्हें नई पोशाक पहनाएं और चंदन का तिलक लगाएं। अब फूलों से आसन सजाएं और दीपक जलाकर पूजा करें।

लड्डू गोपाल को लगाएं खीर और माखनमिश्री का भोग

शरद पूर्णिमा के दिन कान्हा जी के लिए खीर जरुर बनाएं। गाय के दूध, चावल और चीनी से खीर जरुर बनाएं। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को माखनमिश्री, फल और अन्य सात्विक मिठाइयों का भोग जरुर अर्पित करें।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात खीर को चंद्रमा की रोशनी में रखना चाहिए। इस दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है। खीर को कुछ समय के लिए चांदमी में रखें, फिर इस खीर का सेवन परिवार समेत ग्रहण करें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY