ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन विशेष माना जाता है। 12 अक्तूबर 2026 को बुध ग्रह ने विशाखा नक्षणत्र में प्रवेश कर लिया है। अब बुध देव 3 नवंबर तक इसी नक्षत्र में स्थित रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी और संवाद का कारक माना जाता है।

इस दौरान विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है, जिन्हें ज्ञान का ग्रह माना जाता है। इसलिए बुध का गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि वालों की निर्णय लेने की क्षमता पर देखने को मिल सकता है।
इसके साथ ही नए अवसर प्राप्त करने और आर्थिक स्थिति में सुधार करने के मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में कुछ लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं, कुछ लोगों को नौकरी और आर्थिक मामलों में फायदा मिलेगा। आइए आपको बताते हैं किन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।
मिथुन राशि
बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आर्थिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत तलाशने में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है। परिवार से जुड़े मामलों में आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। वर्कप्लेस में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बुध का नक्षत्र परिवर्तन तरक्की के नए रास्ते ओपन करेगा। इस अवधि में कामकाज संबंधित मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अपनी मेहनत और समझदारी के दम पर आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार होने की संभावना है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय परिवर्तन लेकर आएगा। इस अवधि में सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती हैं। इसके साथ ही धन से संबंधित योजनाओं को बेहतर तरीके व्यवस्थित करने का अवसर मिला है। वहीं, करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे।