RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज कर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है।

RCB vs LSG Match Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था, क्योंकि वे अंक तालिका में ऊपर के स्थानों पर बनी हुई हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक आसान जीत अपने नाम की। टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन खेल दिखाया और आखिरकार 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
RCB vs LSG: आरसीबी का शानदार फॉर्म जारी
पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है। टीम ने इस सीजन अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस सीजन में भी टीम का हर विभाग बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।
As convincing as it gets 🙌
A comfortable 5️⃣-wicket win and @RCBTweets remain unbeaten at home ✌️
Scorecard ▶️ https://t.co/UztAZM9l0q#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvLSG pic.twitter.com/pFkug0okkt
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2026
RCB vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स 146 रनों पर सिमटी
इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला, लेकिन उनके बल्लेबाज आज पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। शुरुआत में मिचेल मार्श ने 40 रनों की पारी खेली, जबकि अंत में मुकुल चौधरी ने 39 और आयुष बदोनी ने 38 रन बनाए, जिसकी मदद से लखनऊ की टीम 146 रन तक पहुंच सकी।
RCB vs LSG: आसानी से आरसीबी ने हासिल किया लक्ष्य
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने शानदार शुरुआत की। विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे और 49 रनों की अहम पारी खेली। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी बदौलत आरसीबी ने 29 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।





