SportsViral

RCB, SRH और GT प्लेऑफ में, CSK की हार से खुला दिल्ली का भी रास्ता

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तीन टीमें पक्की हो चुकी हैं लेकिन सोमवार (18 मई 2026) को से बचे हुए एक स्थान की रेस रोचक हो गई है। पिछले कई सालों में या जबसे 10 टीमों का इवेंट हुआ है कम से कम 16 अंक प्लेऑफ के लिए जरूरी रहे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगने लगा है कि 14 अंक के साथ भी नंबर 4 की टीम प्लेऑफ में जा सकती है। RCB, SRH और GT ने प्लेऑफ में एंट्री कर ली है, अब बचे हुए एक स्थान के लिए रेस है सीएसके, केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच।

Khabar Monkey

RCB, SRH और GT प्लेऑफ में, CSK की हार से खुला दिल्ली का भी रास्ता
RCB, SRH और GT प्लेऑफ में, CSK की हार से खुला दिल्ली का भी रास्ता

अब यहां से इन पांच में से कोई भी टीम प्लेऑफ में एंट्री ले सकती है। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के पास दो मौके हैं। अगर राजस्थान अपने बचे हुए दोनों मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतती है तो सीधे प्लेऑफ में जाएगी और अन्य सभी टीमें बाहर हो जाएंगी। अगर एक भी मैच राजस्थान ने गंवाया तो सभी के लिए रास्ता खुल जाएगा।

क्या है प्लेऑफ का गणित?

प्लेऑफ के मौजूदा गणित की बात करें तो पंजाब किंग्स आखिरी मैच जीतकर 15 अंक तक जा सकती है। वहीं केकेआर अगर बचे हुए दोनों मैच जीती तो वह भी 15 अंक तक पहुंच सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की भी उम्मीदें चेन्नई सुपर किंग्स की हार से जाग उठी हैं। साथ ही सीएसके अभी भी प्लेऑफ में जा सकती है। वहीं और नीचे गिरकर ऊपर उठी केकेआर के पास भी मौका है। मगर इन सभी टीमों के पास मौका तब ही होगा अगर राजस्थान मुंबई और लखनऊ से हारे या कम से कम एक मैच हारे।

अगर राजस्थान ने अपने दोनों मैच गंवाए तो पंजाब किंग्स और केकेआर 15 अंकों के साथ प्लेऑफ की चौथी टीम बनने की दावेदार हो सकती हैं। अगर राजस्थान ने एक मैच जीता और एक हारा। साथ ही पंजाब ने आखिरी मैच में लखनऊ को मात दी और केकेआर ने मुंबई और दिल्ली को हराया तो दोनों के 15-15 अंक हो जाएंगे और वहां नेट रनरेट खेल में आएगा।

दिल्ली भी 14 अंकों के साथ कर सकती है क्वालिफाई

दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदों की बात करें तो अगर उसने आखिरी मैच में केकेआर को अच्छे अंतर से हराया तब ही उम्मीद बरकरार रहेगी। साथ ही केकेआर मुंबई से हार जाए और को बचे हुए दोनों मैच में हार मिले। इतना ही नहीं गुजरात टाइटंस अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे, तब 14 अंकों के साथ दिल्ली भी प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है।

क्या वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार नहीं? IPL में शॉर्ट पिच से स्लोअर बॉल तक कई कमियां उजागर

वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं या नहीं, यह क्रिकेट जगत में इस वक्त सबसे बड़ा चर्चा का विषय है। इस पर दिग्गजों की राय भी बंट चुकी हैं। वैभव की ताकत के साथ-साथ मौजूदा सीजन में कई कमियां भी उजागर हो रही हैं।

Leave a Reply