HealthViral

भीषण गर्मी में भी भारत की इन जगहों पर जमी रहती है बर्फ, मई में प्लान करें ट्रिप

सर्दी हो या फिर गर्मी पहाड़ी इलाकों में बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं. दरअसल जहां लोग सर्दियों में स्नोफॉल का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं तो वहीं गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग उत्तराखंड, हिमाचल जैसी जगहों पर जाते हैं, लेकिन क्या हो कि आपको अपनी इस ट्रिप में हरियाली के साथ ही बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार व्यू भी देखने को मिले. भारत की ऐसी ही कुछ जगहें हैं जहां पर गर्मियों में भी बर्फ जमी रहती है.मई के महीने में आप यहां की ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

Khabar Monkey

भीषण गर्मी में भी भारत की इन जगहों पर जमी रहती है बर्फ, मई में प्लान करें ट्रिप
भीषण गर्मी में भी भारत की इन जगहों पर जमी रहती है बर्फ, मई में प्लान करें ट्रिप

दूर तक बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं…अगर गर्मी में भी ऐसा शानदार नजारा देखने को मिलेगा तो एक रिफ्रेशिंग किक मिलती है, जो आपके स्ट्रेस को दूर कर देंगे. इस भागदौड़ भरी जिंदगी और भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए आप भी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि कौन सी जगहों पर आपको बर्फ देखने को मिल सकती है.

लद्दाख का खारदुंग ला

गर्मियों में अगर आपको बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच जाना है तो आपको लद्दाख के खारदुंग ला जाना चाहिए. ये दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में से एक है. ये लेह को नुब्रा और श्योक घाटियों सो जोड़ने वाला प्रवेश द्वार है. यहां गर्मियों में भी हर तरफ बर्फ रहती है, लेकिन इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि परमिट लेना होगा और हेल्थ का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि ऊंचाई की वजह से ऑक्सीजन की कमी होने लगती है.

स्पीति घाटी

आप अगर गर्मियों में बर्फ का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी (Spiti Valley) जा सकते हैं. इस जगह को ठंडा रेगिस्तान भी कहा जाता है. यहां के प्रमुख दर्रों जैसे कुंजुम पास पर गर्मियों में भी बर्फ की चादर बिछी रहती है. इसके अलावा यहां का सबसे अट्रैक्टिव पॉइंट है चंद्रताल झील. जहां यहां पर आए हर एक टूरिस्ट का जाने का सपना रहता है.

Getty Images

कश्मीर का गुलमर्ग

बात अगर खूबसूरत वादियों की हो तो कश्मीर को कैसे भूला जा सकता है. गर्मी हो या सर्दी यहां पर आने का हमेशा ही अमेजिंग रहता है. गर्मियों में कश्मीर के गुलमर्ग में आपको बर्फ देखने को मिल सकती है. वैसे तो यहां पर गर्मी के मौसम में बर्फबारी नहीं होती है, लेकिन यहां की ऊंची चोटियों पर बर्फ जमा रहती है, जैसे अफरवैट पीक पर आप पहले से ही जमा बर्फ एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं. गर्मियों में भी यहां का टेम्परेचर 15 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है.

रोहतांग पास

सर्दियों में लोग स्नोफॉल के लिए शिमला, कुल्लू और मनाली का रुख करते हैं, लेकिन अगर गर्मियों में आपको बर्फ देखनी है तो मनाली के पास ही आप रोहतांग जा सकते हैं. ये हाई-एल्टीट्यूड पॉइंट है जो गर्मी के मौसम में भी बर्फ से ढका रहता है. यहां पर आप स्नो स्कूटर से लेकर स्कीइंग और स्नोफॉल तक का लुत्फ उठा सकते हैं.

युमथांग वैली करें एक्सप्लोर

भारतीय राज्य सिक्किम में गंगटोक से तकरीबन 124 किलोमीटर दूर युमथांग वैली भी एक ऐसी जगह है जहां पर आपको गर्मियों में भी बर्फ देखने को मिल जाएगी.”वैली ऑफ फ्लावर्स” के नाम से भी जाना जाता है.यहां के जीरो पॉइंट पर पूरे साल बर्फ देखने को मिल जाती है. यहां जाने के लिए आपको परमिट लेने की आवश्यकता होती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply