IPL 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस पूरे सीजन में बेंगलुरु की टीम ने बहुत अच्छा खेल दिखाया और 18 पॉइंट्स के साथ वे अंक तालिका (Points Table) में सबसे ऊपर रहे। RCB ने इस बार अपनी टीम के खिलाड़ियों में ज्यादा बदलाव नहीं किए, जिसके दम पर वे सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंचे। बेंगलुरु के स्क्वॉड में कुल 24 खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में अपने सिर्फ 16 खिलाड़ियों को ही मैच खेलने का मौका दिया।

इन दो विदेशी प्लेयर्स को नहीं मिला एक भी मैच में खेलने का मौका
अब आप ये सोच रहे होंगे कि RCB ने आईपीएल 2026 में किन खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। तो चलिए हम आपको उन सभी खिलाड़ियों के नाम बताते हैं। बल्लेबाजों की बात करें तो वहां RCB की टीम ने जॉर्डन कॉक्स को मौका नहीं दिया, उन्हें बेंगलुरु की टीम ने 75 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन एक भी मैच में मौका नहीं दिया। इसके अलावा गेंदबाजी में रिचर्ड ग्लीसन पूरे सीजन में RCB के लिए बेंच गर्म करते रहे।
Khabar Monkey
पांच ऑलराउंडर्स को नहीं मिला एक भी गेम
आरसीबी (RCB) ने इस आईपीएल सीजन में अपने पांच ऑलराउंडर्स—स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान—को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया। इन सभी खिलाड़ियों में से केवल स्वप्निल सिंह ही ऐसे हैं जो साल 2024 में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं, जबकि बाकी चारों खिलाड़ियों ने अभी तक आईपीएल में अपना पहला मैच (डेब्यू) भी नहीं खेला है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि टीम अगले सीजन के लिए इनमें से किन खिलाड़ियों को रिटेन करती है।
फाइनल के लिए GT ने किया प्लेइंग XI में बदलाव
RCB vs GT फाइनल मैच की बात करें तो वहां बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फाइनल मैच के लिए भी RCB ने अपने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात की टीम में इस मैच के लिए एक बदलाव हुआ है। उन्होंने आर साई किशोर की जगह अरशद खान को टीम में मौका दिया है। अब इस सीजन कौन सी टीम चैंपियन का टाइटल अपने नाम करती है ये देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें












