Viral

सावधान! आ रहा तूफान, 90 की स्पीड से हवाएं; इन राज्यों में चेतावनी

सावधान! आ रहा तूफान, 90 की स्पीड से हवाएं; इन राज्यों में चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का प्रहार होने वाला है। आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। लोगों को इस दौरान बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। किसानों और मछुआरे बेवजह नदी किनारे न जाएं। भीषण आंधी में उत्तर भारत के कई राज्यों के जिलों में पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

सावधान! आ रहा तूफान, 90 की स्पीड से हवाएं; इन राज्यों में चेतावनी
सावधान! आ रहा तूफान, 90 की स्पीड से हवाएं; इन राज्यों में चेतावनी

कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण बनता नजर आ रहा है। इसके अलावा पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम जिला के मुताबिक भी बारिश का हाल बताएंगे…

देश के 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पूर्वी राज्यों को लोगों के लिए खास चेतावनी है। यहां बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(1 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 1 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 1 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(1 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 1 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (1 जून- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 1 जून को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Khabar Monkey

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (1- 3 जून- बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, दुमका, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, 1 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड ( 1-4 जून बारिश-आंधी और ओले की चेतावनी): नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, चमोली, टिहरी गढ़वाल,रुद्रप्रयाग और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, 1 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (1 जून-बारिश-तूफान का अलर्ट): मंडी, शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और ऊना में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 1 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (1- 4 जून- भारी बारिश-आंधी की संभावना): उधमपुर, अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, मिरपुर, डोडो, कुपवाड़ा, शोपियां, बांदीपोरा, गांदरबल और बडगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 1 जून को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(1 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): नादिया, मालदा, बांकुड़ा, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुरी, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 1 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब ( 1-3 जून-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, तरन तारन, होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (1 जून- बारिश- तेज हवा की चेतावनी): बीकानेर, चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, अजमेर, डूंगरपुर, करौली, अलवर और चुरू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 1 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (1 जून- बारिश-तूफान का अलर्ट): बेतुल, छिंदवाड़ा, खंडवा, मुरैना, टीकमगढ़, सिवनी, मांडला, गुना, इंदौर, रीवा, सीधी और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में 1 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

असम में कल मौसम कैसा रहेगा
असम ( 1 जून- बारिश- आंधी की चेतावनी): बारपेटा, ग्वालपाड़ा, कोकराझार, धुबरी, चिरांग, गोलाघाट, होजाई और कछाड़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

Leave a Reply