वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज में इंग्लैंड की गेंदबाज लिंजे स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट निकाले और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया। सीरीज खत्म होने के ठीक बाद स्मिथ को ICC T20I रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। उन्होंने गेंदबाजों की रैंकिंग में 38 पायदान की छलांग लगाई है और वह अब नंबर 2 पर पहुंच गई है।

गेंदबाजों की रैंकिंग पर टॉप पर पाकिस्तान की बॉलर
ICC T20I रैंकिंग में वुमेंस बॉलर्स की बात करें तो वहां पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले नंबर पर हैं। उनके पास फिलहाल 746 रेटिंग पॉइंट्स है। वहीं दूसरे नंबर पर अब इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ का नाम है, उनके पास 730 रेटिंग पॉइंट है। इंग्लैंड की ही खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन 723 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे और लॉरेन बेल 722 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा को पोजीशन का नुकसान हुआ है। वह अब 713 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
Khabar Monkey
शैफाली वर्मा को हुआ एक स्थान का फायदा
बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वहां भी टॉप-10 में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा एक स्थान आगे आई गई हैं और वह 729 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं भारत की शैफाली वर्मा को भी फायदा मिला है, वह 724 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें से सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन को भी 8 पायदान फायदा मिला है और वह अब 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके पास 650 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में पहुंची टॉप पर
वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दूसरे से पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके पास फिलहाल 483 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं न्यूजीलैंड की अमेलिया केर दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उन्हें एक पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है। उनके खाते में फिलहाल 478 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा टॉप-5 में मौजूद हैं। 357 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह चौथे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें





