सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rashami Desai के एक्स हसबैंड Nandish Sandhu ने की दूसरी शादी, Kavita Banerjee संग लिए सात फेरे​

टेलीविजन एक्टर नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने शनिवार, 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल के हुगली में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर ली है। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुई। हाल ही में कपल्स ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस […]

टेलीविजन एक्टर नंदीश संधू और कविता बनर्जी ने शनिवार, 14 नवंबर को पश्चिम बंगाल के हुगली में एक पारंपरिक समारोह में शादी कर ली है। इस शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुई। हाल ही में कपल्स ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

इस शादी में कपल के परिवार वालों और दोस्तों ने तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नंदीश ने इन अपडेट्स को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है, इससे फैंस को शादी की एक झलक देखने को मिली है।

नंदिश और कविता ने सोशल मीडिया पर भी इन समारोहों की झलक शेयर की हैं। शादी से पहले, नंदिश ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने अपना प्यार और आशीर्वाद भेजा, क्योंकि यह कपल अब अपने जीवन के अगले पड़ाव की तरफ बढ़ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर की थी सगाई की अनाउंसमेंट

इस पहले नंदिश ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करके सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हाय पार्टनर। तैयार ?’ कविता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फॉलोअर्स को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई, जिसमें उन्होंने 05/09/2025 तारीख और नजर से बचाने वाला इमोजी भी जोड़ा। बाद में नंदिश ने उनकी इस पोस्ट को रीशेयर किया। फिर सभी टेलीविजन इंडस्ट्री के दोस्तों और साथियों की तरफ से बधाई संदेश आए।

नंदिश और कविता का टेलीविजन करियर

आपको बताते चलें कि, कविता और नंदिश दोनों ही टेलीविजन में काम किए हैं।  टीवी एक्ट्रेस कविता ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं, नंदिश कई टेलीविजन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कविता, नंदिश से 11 साल छोटी हैं।

रश्मि देसाई से हुई थी पहली शादी

इतना ही नहीं, नंदिश की पहली शादी लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी। टेलिविजन में काम करने के समय दोनों को प्यार हो गया और 2012 में उन्होंने शादी कर ली। साल 2014 में उनके अलग होने की खबरें आई और साल 2016 में कपल का तलाक हो गया।

वहीं, रश्मि ने नंदिश पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाएं, तो उनके अलग होने की बात सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुका था। उस दौरान यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY