Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Ranbir Kapoor in Top 100: दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल रणबीर कपूर, किसी और एक्टर को नहीं मिली जगह

Actor Ranbir Kapoor in Top 100 List: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने अपने शानदार करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी किया जाता है. ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर ने पिछले कुछ सालों में अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है और बताया है कि क्यों वे देश के सबसे डिमांडिग एक्टर्स में से एक हैं. रणबीर कपूर साल 2026 में देश की सबसे बड़ी फिल्म में लीडिंग एक्टर के तौर पर नजर आने की तैयारी में हैं. इसके अलावा इस साल एक्टर ने एक और बड़ी उप्लब्धि हासिल कर ली है.

Ranbir Kapoor in Top 100: दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल रणबीर कपूर, किसी और एक्टर को नहीं मिली जगह
Ranbir Kapoor in Top 100: दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल रणबीर कपूर, किसी और एक्टर को नहीं मिली जगह

दरअसल एक्टर ने टाइम्स की दुनिया की टॉप 100 पर्सनालिटीज की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. इस साल ये कमाल करने वाले वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के एकलौते एक्टर बन गए हैं. उनके अलावा इस लिस्ट में किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस को स्थान नहीं मिला है. इस लिस्ट में बिजनेसमैन, स्पोर्ट्सपर्सन, शेफ्स, पॉलिटिशियन्स और एंटरटेनमेंट पर्सनालिटीज के लोगों को शामिल किया गया है.

आयुष्मान खुराना ने दी रणबीर को बधाई

इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने को बधाई दी है और उनका अभिनंदन किया है. रणबीर के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा- इंडस्ट्री में कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जो विरासत का पीछा करते हैं वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो अपने क्राफ्ट के बलबूते खुद एक विरासत बन जाते हैं. रणबीर कपूर अब इस दूसरी श्रेणी में आ गए हैं. रणबीर कपूर के अलावा इस लिस्ट में पॉपुलर शेफ और कई रियलिटी शोज में नजर आने वाले विकाश खन्ना का नाम भी शामिल है.

4000 करोड़ी रामायण में नजर आएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के राइजिंग सुपरस्टार्स की कैटेगरी में आने वाले एक्टर रणबीर कपूर के फैंस देश के कोने-कोने में हैं और अब वे दुनियाभर में अपनी पॉपुलैरिटी दर्ज कराने की तैयारी में हैं. एक्टर मौजूदा समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं जो उन्हें इंडस्ट्री का सबसे प्रॉमिसिंग एक्टर भी बनाता है. जहां एक तरफ वे अपनी सुपरहिट फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. वहीं वे संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म लव एंड वॉर का भी हिस्सा होंगे. एक्टर इसके अलावा 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म रामायण के दोनों पार्ट्स में नजर आएंगे. इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 दिवाली में आने के लिए तैयार है वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को साल 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply